NEW English Version

ऐतिहासिक और जीरो वेस्ट बना मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड भव्य कार्यक्रम में पधारे, जहां उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित अलीगढ़वासियों को “स्वच्छता को आदत बनाने” का संकल्प दिलाया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश के सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि वे स्वच्छता के प्रति सेवा भाव और दायित्व बोध को लेकर अभियान संचालित करें ताकि लोगों में सफाई के प्रति सकारात्मक सोच का विकास हो सके।

इस दिशा में  नगर निगम ने मुख्यमंत्री के इस भव्य कार्यक्रम को एक उदाहरण बनाते हुए उसे पूर्णतः जीरो वेस्ट कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया। कार्यक्रम स्थल पर कहीं भी प्लास्टिक, अपशिष्ट या गंदगी दिखाई न दे, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गईं। नगर निगम ने 150 कूड़ेदान, 5000 वाटर कैम्पर और 20 बड़े व 50 छोटे होडिंग व 25000 पम्पलेट से स्वच्छता प्रचार सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रवेश द्वार से लेकर मंच तक और मंच के पीछे तक — हर कोने पर स्वच्छता सेवा है गीला-सूखा कचरा अलग करें प्लास्टिक का त्याग करें जैसे संदेशों से युक्त फ्लेक्स, पोस्टर और बैनर लगाए गए। इससे न सिर्फ कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी, बल्कि लोगों को जागरूक करने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोगों की उपस्थिति रही। नगर निगम द्वारा स्वच्छता दायित्व से संबंधित पंपलेटों का वितरण किया गया, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार आमजन नगर निगम के प्रयासों में सहभागी बन सकते हैं। नगर निगम के 30 स्वच्छता वॉलिंटियर्स द्वारा पंडाल में बैठी जनता को जीरो वेस्ट के महत्व और स्वच्छ शहर निर्माण में भागीदारी के विषय में संवाद स्थापित किया गया।

नगर निगम ने इस अवसर पर घोषणा की कि जल्द ही स्वच्छ अलीगढ़ – स्वस्थ अलीगढ़ नामक एक वृहद जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत पूरे नगरीय क्षेत्र में सफाई, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जन सहभागिता को लेकर ठोस प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक जीरो वेस्ट बनाने के पीछे अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम की भूमिका अहम रही। इस टीम में 10 वरिष्ठ अधिकारी और 30 स्वच्छता वॉलिंटियर्स को तैनात किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम से पहले, दौरान और बाद में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत की।

नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

यशस्वी मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ नगर निगम का उद्देश्य केवल एक दिन की सफाई नहीं, बल्कि जनता की सोच में स्थायी परिवर्तन लाना है। हम स्वच्छ अलीगढ़ – स्वस्थ अलीगढ़ अभियान के अंतर्गत जन सहभागिता, शिक्षा, प्रेरणा और सहयोग के माध्यम से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। आने वाले समय में हम शहर के हर छोटे-बड़े आयोजन को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में काम करेंगे।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कार्यक्रम को जीरो वेस्ट बनाने का अलीगढ़ नगर निगम का यह प्रयास न केवल मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रहा, बल्कि प्रदेश के अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणा बना। कार्यक्रम व शहर में स्वच्छता की जो बेमिसाल व्यवस्था की गई।

अलीगढ़ नगर निगम जनता से अपील करता है कि स्वच्छता के इस अभियान में सहभागी बनें और अपने शहर को न सिर्फ साफ, बल्कि उदाहरणात्मक बनाएं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »