NEW English Version

प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण अपनाने की अपील

सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी का दिया सन्देश

प्राकृतिक आपदाओं से बचना है तो हम सबको प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य भी समझना होगा की अपील करते हुए नमामि गंगे ने बुधवार को श्री काशीविश्वनाथ धाम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वाहन किया | पर्यावरण के लिए हानिकारक सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग न करने का सन्देश देकर कपडे और जूट से बने झोले का वितरण किया गया | पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति का वंदन करने की अपील की गयी | राष्ट्र धवज तिरंगा एवं पर्यावरण संरक्षण को दर्शाती तख्ती लेकर प्रकृति को अपनानें का आग्रह भी किया | नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है | मनुष्य समय रहते नहीं चेता तो प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में देरी मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

आदिकाल से ही पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य का गहरा सम्बन्ध रहा है। पिछले कुछ दशकों में, भौतिक विकास में अचानक तेजी आई है, जो हमारे पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं हैं। कहा कि आइए हम मिलकर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए एक सहकारी, सहयोगी और सहभागी दृष्टिकोण अपनाएं। प्रत्येक को प्रकृति की रक्षा के लिए कार्य करना होगा और अपना योगदान देना होगा । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, सुमन सिंह , शिवकुमार शास्त्री , आराधना शर्मा सहित पर्यटक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे |

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »