NEW English Version

बनारस में बाढ़ के बाद स्वच्छता के लिए नमामि गंगे और नगर निगम ने कसी कमर

नमामि गंगे व नगर निगम के संयुक्त प्रयास से दशाश्वमेध घाट पर सफ़ाई के लिए चला स्वच्छता अभियान

दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ के बाद की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया । नमामि गंगे के स्वयंसेवकों और नगर निगम के कर्मचारियों ने मिलकर घाट पर सफाई अभियान चलाया । इस दौरान गंगा नदी में बह रहे पूजा सामग्री और बाढ़ के अवशिष्ट को बाहर निकला गया । स्वच्छता अभियान के तहत दशाश्वमेध घाट पर एक टन से अधिक कचरा गंगा से बाहर निकला गया। नमामि गंगे और नगर निगम के आवाह्न पर घाट पर उपस्थित नगरवासियों ने भी स्वच्छता में हाथ बंटाया और सहयोग किया । स्वयंसेवकों ने गंगा सफाई के महत्व को लेकर लोगों को जागरुक भी किया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ के बाद गंगा की तलहटी और सतही जल में कई प्रकार की वस्तुएं आ जाती हैं, जिनसे गंगाजल प्रदूषित होता है।

उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर फैली सिल्ट और अन्य अवशिष्टों की सफाई जरूरी है , ताकि गंगा घाट स्वच्छ रहें और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रमदान में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, नगर निगम के सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, स्वच्छता कर्मचारी दिनेश चौधरी, गोपाल साहनी, सेवी भारती, सुनील कुमार, रेखा, महेंद्र साहनी, अनीता वर्मा, मोहन शामिल रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »