NEW English Version

स्मार्टनेस की ओर अलीगढ़ नगर निगम ने बढ़ाया एक और कदम

अलीगढ़ वासियों की जन समस्याओं और नगर निगम संबंधी जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर  एचडीएफसी बैंक के सहयोग से अलीगढ़ स्मार्ट नाम के पोर्टल का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर राकेश कुमार यादव उप सभापति दिनेश यादव पार्षद अनिल सेंगर अंजना गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ।

शुभारंभ के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था और जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में अलीगढ़ स्मार्ट एप एक नज़ीर बनेगा।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ एकमात्र ऐसा नगर निगम है जहां नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए घर बैठे नगर निगम की सुविधाओं को उपयोग करने के लिए अलीगढ़ स्मार्ट एप बनाया गया है जिसके लिए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और एचडीएफसी बैंक बधाई की पात्र है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि 

घर बैठे नगर निगम संबंधी जन समस्याओं को अलीगढ़ स्मार्ट ऐप की मदद से नगर निगम के आला अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकता है अलीगढ़ स्मार्ट ऐप्स स्मार्टनेस की ओर बढ़ते हुए अलीगढ़ नगर निगम का एक सराहनीय प्रयास है।

मिलेगी ये सुविधा

  • हर घर तिरंगा
  • शिकायत
  • मोबाइल शौचालय बुकिंग
  • टैंकर बुकिंग
  • सेप्टिक टैंक सफाई बुकिंग
  • कर एवं बिल भुगतान
  • जीआईएस लेयर
  • प्लास्टिक प्रतिबंध हेल्पलाइन
  • जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण
  • एसओएस सेवा
  • कुत्ता/बिल्ली पंजीकरण
  • स्ट्रीट वेंडर भुगतान संग्रह
  • व्यापार लाइसेंस

हेल्पलाइन (Helpline)

  • पुलिस
  • बाल हेल्पलाइन
  • एम्बुलेंस
  • महिला हेल्पलाइन
  • नगर निगम हेल्पलाइन
  • अलीगढ़ के बारे में (About Aligarh)

समस्या की शिकायत

  • स्ट्रीट लाइट (Street Light)
  • जन्म एवं मृत्यु विभाग (Birth & Death Department)
  • स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Sanitation & Solid Waste Management)
  • फॉगिंग (धुंआ छिड़काव)
  • कूड़ा साफ़ करना
  • मृत पशु की शिकायत
  • सार्वजनिक मूत्रालय की सफाई
  • सार्वजनिक शौचालय की सफाई
  • नाला/नाली की सफाई
  • जलकल विभाग (Jalkal Department)
  • पाइप लाइन लीकेज (पानी का रिसाव)
  • पानी की कमी
  • गंदे पानी की शिकायत
  • सड़क एवं गड्ढे (Road & Pot Hole)
  • खराब निर्माण, गुणवत्ता की कमी, नुकसान या देरी
  • सड़क की खुदाई
  • फुटपाथ/सड़क का निर्माण या मरम्मत (नगर निगम)
  • गड्ढा (हाल ही में मरम्मत किया गया)
  • सीवर शिकायत (Sewer Complain)
  • पेयजल समस्या
  • सीवर ओवरफ़्लो (उफान आना)
  • सीवर लाइन में लीकेज
  • नगर निगम लोक निर्माण विभाग (Nagar Nigam PWD – निर्माण विभाग)
  • नगर निगम पार्क शिकायत (Nagar Nigam Park Complain)
  • पेड़ों की कटाई/छंटाई
  • पार्क में पानी की कमी
  • पार्क की सफाई

गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड करें अलीगढ़ स्मार्ट ऐप: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.abm.mainetproductascl

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »