NEW English Version

तहसील के पीछे बिना अनुमति खड़े वाहन होंगे ज़ब्त, प्रतिभा कॉलोनी के वेंडर्स होंगे व्यवस्थित

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा मंगलवार प्रातः वार्ड 69 एवं 26 का निरीक्षण स्थानीय पार्षद योगेश सिंघल व राजकुमार के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील के पीछे नगर निगम द्वारा विकसित वेंडिंग जोन के सामने फुटपाथ एवं सड़क पर अवैध रूप से पराग दूध विक्रेता, खड़े ट्रक और टाटा एस वाहन पाए गए। इन वाहनों के कारण न केवल सफाई व्यवस्था बाधित हो रही थी, बल्कि वेंडिंग जोन के संचालन में भी कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। इस पर नगर आयुक्त ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से नगर निगम इंफोर्समेंट टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने साफ कहा तहसील के पीछे अवैध रूप से खड़े किए जा रहे कमर्शियल वाहनों को 24 घंटे के भीतर हटाया जाना अनिवार्य है। निर्धारित समयसीमा में वाहन न हटाने की दशा में निगम द्वारा वाहनों को ज़ब्त किया जाएगा तथा चालकों/मालिकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके साथ ही नगर आयुक्त ने प्रतिभा कॉलोनी का भी निरीक्षण किया, जहाँ सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से सब्जी विक्रेता बैठे पाए गए। उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि इन वेंडर्स को गूलर रोड फायर ब्रिगेड पर बनाए गए वेंडिंग जोन में व्यवस्थित कराया जाए ताकि यातायात और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रह सके।

नगर आयुक्त ने कहा कि 

अवैध वाहन खड़ा करने एवं सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण शहर की सफाई और यातायात व्यवस्था में गंभीर बाधा उत्पन्न करते हैं। नगर निगम इस संबंध में सख्त रुख अपनाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »