NEW English Version

भारतीय तटरक्षक बल और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक हनोई में आयोजित हुई

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और वियतनाम तटरक्षक बल (वीसीजी) के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक (एचएलएम) तटरक्षक सहयोग पर 2015 के समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत 20 अगस्त, 2025 को वियतनाम के हनोई में आयोजित की गई। यह चर्चा समुद्री खोज एवं बचाव, समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण कार्रवाई और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित थी। बातचीत में तस्करी, मानव तस्करी और अवैध मछली पकड़ने सहित अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला और वियतनाम तटरक्षक बल के वाइस कमांडेंट मेजर जनरल वु ट्रुंग किएन ने की। दोनों पक्षों ने हाल की जहाजी यात्राओं और व्यावसायिक आदान-प्रदान की समीक्षा की तथा आपसी सहभागिता को विस्तार देने के लिए संयुक्त पहल जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडलों ने समुद्री सुरक्षा व समुद्री पर्यावरण की रक्षा के लिए समन्वित एसएआर संचालन और संयुक्त प्रदूषण प्रतिक्रिया तंत्र के महत्व को भी रेखांकित किया।

दोनों देशों के तटरक्षकों ने नियमित संस्थागत बातचीत, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान और जहाजी यात्राओं के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के जुड़ाव से आपसी विश्वास व परिचालन तालमेल को बढ़ावा मिलता है। बैठक में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मैत्री एवं सहयोग की भावना से मिलकर कार्य करने के उनके साझा संकल्प को प्रतिबिंबित किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »