NEW English Version

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत गांधी पार्क का होगा पुनर्विकास

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (CM-VNY) के अंतर्गत पुराने बस स्टैंड के निकट स्थित गांधी पार्क का व्यापक पुनर्विकास कार्य भूमि पूजन के साथ ही प्रारंभ कर दिया गया है।

शुक्रवार को महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह क्षेत्रीय पार्षद अंशु अग्रवाल उपसभापति ठाकुर दिनेश जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर श्योराज सिंह सहित नगर निगम के सभी पार्षदों अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही गांधी पार्क में निर्माण कार्य शुरू हो गया है और शनिवार से गांधी पार्क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगा 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि:

इस परियोजना पर कुल 409.47 लाख रुपये की लागत आएगी तथा कार्य को 09 माह की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य का शुभारंभ आज 23.07.2025 को किया गया। इस कार्य हेतु मै0 आरकेके एंटरप्राइजेज फर्म को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर आयुक्त ने बताया कि गांधी पार्क को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए अनेक नवीन सुविधाएँ स्थापित की जा रही हैं। प्रस्तावित कार्यों में बाउंड्री वॉल व गेट का उन्नयन, मूर्तियों के क्षेत्र का नवीनीकरण, जॉगिंग ट्रैक, रोलर स्केटिंग रिंग, योगा लॉन, आउटडोर जिम, ड्राई डॉक फाउंटेन, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र तथा विभिन्न आयोजनों हेतु एम्फीथिएटर का निर्माण शामिल है।

इसके अतिरिक्त पार्क में दो कियोस्क, दो वाटर फीचर्स, 10 डिस्प्ले बोर्ड जो महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित होंगे तथा गांधी जी की थीम पर आधारित 3 मूर्तियाँ (चरखा, ऐनाक, खड़ाऊं) स्थापित की जाएंगी। स्वच्छता व ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पार्क में 6 सोलर ट्री, 15 बेंच, 10 डस्टबिन और 2 गज़ीबो भी लगाए जाएंगे।

गांधी पार्क बनेगा लेज़र शो पार्क

उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ समय में गांधी पार्क में लगभग 10 करोड़ की लागत से लेज़र शो पार्क डेवलप करने की योजना जल्द जमीनी रूप लेगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लेज़र पार्क के रूप में अलीगढ़ एकमात्र शहर बनेगा

नगर आयुक्त ने कहा गांधी पार्क को अलीगढ़वासियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है  ये पार्क राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन विचारों उनकी कार्यशैली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बताएगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार करता हूँ कि अलीगढ़ के लिए जो भी विकास की योजना उनके समक्ष जाती उसकी स्वकृति मिलती है। गांधी पार्क सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा ये पार्क स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए एक आदर्श पार्क बनेगा।

उन्होंने कहा आने वाले मार्च 2026 तक अलीगढ़ बदलता संवरता  उभरता शहर बनेगा

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा अलीगढ़ में स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए हम सब को मोदी जी बनना पड़ेगा हम सब को योगी बनना पड़ेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा अलीगढ़ को स्वच्छ बनाने के सभी पार्षद/प्रधानों को अपनी जिम्मेदारी व अधिकार समझने चाहिये वार्ड में स्वच्छता कैसे बेहतर बने इसके लिए पार्षदों को नागरिकों के साथ मिलाकर कार्य करना चाहिए।

ठाकुर श्योराज सिंह ने कहा युवा महापौर के नेतृत्व में अलीगढ़ स्वच्छता के क्षेत्र में जल्द नंबर वन बनेगा

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव पशु कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमाकांत त्यागी कर अधीक्षक आरके कमल, पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय, अनिल कुमार, सेंगर संजय पंडित योगेश सिंघल आजाद सिंह राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज सुभाष चंद्र शर्मा महावीर सिंह, आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह राजबहादुर सुमन देवी विमलेश सिंह पूनम रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन माहौर सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम स्वर्ण लता हितेश कुमारी हाफ़िज़ अब्बासी मो.आसिफ भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल दीपू शर्मा गंगा जोशी आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »