NEW English Version

महापौर व नगर आयुक्त का वादा:- भव्य नगर निगम इंतिज़ाम के साथ होगा रामलीला का आयोजन

शुक्रवार शाम को महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल, पार्षद कुलदीप पांडये अनिल सेंगर, सयम पराशर, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, आभा अग्रवाल,अन्नू बीड़ी पीयूष अग्रवाल राजेश गर्ग व अन्य पदाधिकारियों के साथ अचल ताल स्थित रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण किया। 

महापौर व नगर आयुक्त ने रामलीला कमेटी को आश्वस्त किया कि नगर निगम की ओर से सभी व्यवस्थाएँ समय से पहले और आकर्षक ढंग से सुनिश्चित कराई जाएँगी। महापौर ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव की तैयारियाँ गत वर्षों की अपेक्षा और अधिक प्रभावी की जाएँगी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से रामलीला अवधि के दौरान निकलने वाली शोभा यात्राओं पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं को सख़्ती से समय पर पूरा किया जाए।

नगर आयुक्त ने बताया कि रामलीला ग्राउंड पर आवश्यक सभी इंतिज़ाम प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय, पीने के पानी की सुविधा और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी तथा प्रतिदिन की व्यवस्थाओ पर निगरानी भी नगर निगम स्तर से की जाएगी।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने कहा कि महापौर व नगर आयुक्त जी के वादे के मुताबिक इस बार श्री रामलीला महोत्सव ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में सम्पन्न होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम की मौजूदगी से सभी परंपरागत व्यवस्थाएँ उम्दा तरीके से सुनिश्चित की जाएँगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »