NEW English Version

सीएम ग्रिड योजनांतर्गत 100 फुटा रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए जमकर गरज़ा नगर निगम का महाबली

सीएम ग्रिड योजनांतर्गत रमेश बिहार 100 फुटा रोड पर सड़क चौड़ीकरण, यूटिलिटी एवं नाला निर्माण में कई भवन स्वामियों द्वारा भवनों के बाहर बगीचे पार्क पार्किंग आदि बनाकर करके अतिक्रमण किया हुआ था। ये स्थाई अतिक्रमण इस सड़क के चौमुखी विकास में रोड़ा बना हुआ था। नगर निगम द्वारा लगातार संवाद करके भवन स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया लेकिन कुछ भवन स्वामियों द्वारा अपने अवैध पार्किंग पार्क बगीचों को स्वयं तोड़ने की कार्रवाई नहीं की गई जिस पर नगर आयुक्त ने एक्शन लेते हुए खुद मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई का जायज़ा लिया।

शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति विभाग प्रवर्तन दल और निर्माण विभाग की संयुक्त टीमों ने स्वर्ण जयंती नगर 100 फुटा रोड से नगर निगम के महाबली को चलवा कर कई अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटते ही इस सड़क के चौड़ीकरण का काम तेजी से नगर निगम में शुरू कर दिया है।

वर्ल्ड क्लास व नज़ीर बनेंगी 100 फुटा सड़क

नगर आयुक्त ने बताया कि यह सड़क आधुनिक मानकों पर विकसित की जाएगी जिसमें वर्ल्ड क्लास लैंडस्कैपिंग, सोलर स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ, वर्षा जल निकासी तथा सजावटी पौधों की फुलवारी भी शामिल होगी। सीएम ग्रिड के तहत यह कार्य इस सड़क को नई पहचान देगा। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »