NEW English Version

जलभराव की समस्या से जल्द मिलेगी बड़ी राहत

अलीगढ़ शहर की जल भराव की जटिल समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रामघाट रोड, मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, दोदपुर, मलखान नगर, दीवानी परिसर, जवाहर भवन, सराय रहमान, रसूलगंज, नई बस्ती, चरखवालान, शाहजमाल, खैर रोड, नगला मसानी, हड्डी गोदाम, पंत नगर, देहलीगेट, तुर्कमान गेट, सराय मियाँ, सराय कावा आदि स्थानों पर भारी बारिश के समय होने वाले परंपरागत जल भराव की समस्या के निदान के लिए तीन नए ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव/कार्ययोजना को शासन के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजा है।

उत्तर प्रदेश शासन से इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के साथ ही अलीगढ़ की दशकों पुरानी इन क्षेत्रों की जल भराव की समस्या से राहत मिलने की संभावना है। इस प्रस्ताव की स्वीकृति एवं निर्माण होने से इन क्षेत्र के  लाखों लोगो को हर साल बरसात में जलजमाव से उत्पन्न परेशानियों से राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के अनेक मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों पर वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव एक गंभीर समस्या बन जाती है। शहर में जलभराव के स्थायी समाधान हेतु नगर निगम ने तीन स्थलों पर ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है।

पहला ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन

रामघाट रोड, मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, दोदपुर आदि क्षेत्रों में प्रस्तावित है। इन क्षेत्रों में बरसात के दिनों में भारी जलभराव होता है, जिससे आमजन को अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहाँ जाफरी ड्रेन के माध्यम से जल निकासी होती है, किंतु उसकी क्षमता सीमित है। इस स्थिति में रामघाट रोड ओजोन कट पर नया पंपिंग स्टेशन प्रस्तावित किया गया है। लगभग 1500 किलोलीटर क्षमता वाले इस स्टेशन पर ₹990.00 लाख की लागत आएगी।

दूसरा ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन

मलखान नगर, दीवानी परिसर, जवाहर भवन, सराय रहमान, रसूलगंज, नई बस्ती आदि क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित है। यहाँ से अल्लीगढ़ ड्रेन होकर पानी की निकासी होती है। प्रस्तावित कार्य के तहत सराय रहमान ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का जीर्णोद्धार एवं पंपिंग क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस कार्य पर लगभग ₹775.00 लाख की लागत आएगी और यह क्षेत्रीय निवासियों के लिए बड़ी राहत का साधन बनेगा।

तीसरा ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन

चरखवालान, शाहजमाल, खैर रोड, नगला मसानी, हड्डी गोदाम, पंत नगर, देहलीगेट, तुर्कमान गेट, सराय मियाँ, सराय कावा आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु प्रस्तावित है। इन क्षेत्रों का जल भी अलीगढ़ ड्रेन से होकर निकलता है, परंतु भारी बरसात के समय जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। चरखवालान में नए पंपिंग स्टेशन के निर्माण पर ₹875.00 लाख की लागत का अनुमान है।

नगर आयुक्त ने बताया कि इन तीनों पंपिंग स्टेशनों के निर्माण पर कुल ₹2640.00 लाख की लागत आएगी। यह योजना अलीगढ़ शहर के लगभग 10 लाख नागरिकों एवं स्थानीय व्यापारियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा  माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व पर उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है इस जनहित प्रस्ताव पर जल्द शासन स्तर से स्वीकृति मिलेगी और आगामी वर्षा ऋतु से पहले नागरिकों को राहत मिल सकेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »