NEW English Version

अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पंजा

अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नाले नालियों पर अतिक्रमण करके आम नागरिकों को यातायात से जूझने पर मजबूर करने वालो पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम ने घंटाघर से शमाशाद मार्केट सड़क के दोनों साइडों पर अवैध अतिक्रमण रैंप को तोड़ने की कार्रवाई  सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने की।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम अलीगढ़ शहर वासियों के सहयोग से बेहतर साफ सफाई और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है नगर निगम अलीगढ़ के इस प्रयास में सभी के सहयोग की आवश्यकता है जो लोग सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण गंदगी और ट्रैफिक को बाधित कर रहे हैं वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई कर ऐसे अतिक्रमण हटाएगा और संबंधित से इसका खर्चा वसूल किया जाएगा।

अभियान में सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »