NEW English Version

आगरा रोड पर नये सार्वजनिक शौचालय का हुआ शुभारंभ- महापौर और नगर आयुक्त के कर कमल से शुरू हुआ सार्वजनिक 10 सीटर शौचालय

अलीगढ़: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा आगरा रोड निकट चिरंजी लाल इंटर कॉलेज के पास 10 सीटर सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

लगभग 10 लाख की लागत से बने इस शौचालय में महिला और पुरुष के लिए 5-5 सीटर शौच की समुचित सुविधा एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया नगरीय क्षेत्र में शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रमुख बाजारों मार्गो सार्वजनिक स्थानों के पास स्थान चिन्हित किया जा रहे हैं आने वाले दिनों में शहर में कई पिंक और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा पिंक शौचालय और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है शौचालय के रखरखाव और साफ सफाई में नागरिकों से अपील है सहयोग करे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »