NEW English Version

टीआईई ग्लोबल समिट के सहयोग से जयपुर में होगा राजस्थान डिजीफेस्ट का आयोजन- एआई के युग में सतत नवाचार पर विशेष ध्यान

राजस्थान डिजीफेस्ट के लिए नई दिल्ली में कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह फेस्ट टीआईई ग्लोबल समिट 2026 के सहयोग से राजस्थान सरकार द्वारा 4–6 जनवरी 2026 को जयपुर के जयपुर एक्सिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार के उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा मामले और खेल मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राठौर, भारत सरकार में डीपीआईआईटी के सचिव, श्री अमरदीप सिंह भाटिया, टीआईई दिल्ली के विशेष अध्यक्ष, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, और राजस्थान सरकार के सचिव और कमिश्नर, आईटी एंड सी, डॉ. रवि कुमार सुरपुर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें कई स्टार्टअप संस्थापक, उद्योग के नेता और टीआईई  के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में यह समिट टेक्नोलॉजी, विकास और स्थिरता के स्तंभों पर आधारित है। यह पहली बार किसी नॉन-मेट्रो शहर में आयोजित की जा रही है, जो यह दर्शाता है कि राजस्थान अब टेक्नोलॉजी, नवाचार और स्टार्टअप्स का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

“सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप इन द एआई एज– इनोवेशन, इम्पैक्ट एंड इन्क्लूज़न” थीम के साथ, यह समिट उन क्षेत्रों पर प्रकाश डालेगी जो भविष्य को आकार दे रहे हैं: जैसे एआई/एमएल, फिनटेक, एग्रीटेक, एआर/वीआर, मीडियाटेक, प्रॉपटेक, सस्टेनेबिलिटी, और हायर एजुकेशन पार्टनरशिप्स।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान सरकार में उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा मामले और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कहा, “राजस्थान वह भूमि है जिसकी साहस, रचनात्मकता और दृढ़ता की एक लंबी परंपरा रही है।अब हमारा लक्ष्य है कि हम मिट्टी और रेत से आगे बढ़कर सिलिकॉन और सॉफ्टवेयर की दिशा में कदम बढ़ाएँ। कई नई नीतियों के साथ, हमारी सरकार माननीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप काम कर रही है। इसलिए, मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ- न केवल राजस्थान डिजीफेस्ट 2026 में भाग लेने के लिए, बल्कि राजस्थान में निवेश और व्यवसाय के अवसरों की खोज करने के लिए भी।”

राजस्थान सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (आईटी एंड सी) के सचिव व कमिश्नर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा, “टीआईई ग्लोबल समिट के सहयोग से राजस्थान डिजीफेस्ट का आयोजन हमारे उस सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके माध्यम से हम एक डिजिटल रूप से सशक्त, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार राजस्थान का निर्माण कर रहे हैं। यह एक ऐसी दृष्टि है जो सुनिश्चित करती है कि हम केवल आने वाले कल के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि हम आज ही जिम्मेदारी और सभी के लिए अवसरों से भरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। राजस्थान, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और तेजी से बढ़ते डिजिटल ढांचे के साथ, माननीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विज़न के पूर्णतः अनुरूप है। हमारा ध्यान डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और सतत विकास पर केंद्रित है, ताकि राजस्थान, भारत में विकास के अग्रणी राज्यों में अपनी मज़बूत पहचान बना सके।”

टीआईई  ग्लोबल समिट 2026 के संयोजक और अध्यक्ष श्री महावीर प्रताप शर्मा ने कहा, “राजस्थान ने एक ऐसा अनुकूल माहौल तैयार किया है, जहाँ नवाचार को प्रोत्साहन मिलता है और प्रतिभा का सम्मान किया जाता है। दुनियाभर से होने वाली भागीदारी के साथ, हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जो उद्यमिता का उत्सव मनाए और साथ ही सार्थक साझेदारियों और प्रभावशाली बदलावों को आगे बढ़ाए।”

यह आयोजन 10,000 से अधिक उद्यमियों, 500 से अधिक निवेशकों, 100 से अधिक वैश्विक वक्ताओं और 30 से अधिक देशों से आने वाले 200 से अधिक स्टार्टअप्स को एक साथ लाएगा। सम्मेलन में कई प्रमुख आयोजन होंगे: जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर मीट, स्टार्टअप शोकेज़ और पिच सेशन, टीआईई विमेन ग्लोबल सेमीफाइनल और फाइनल, टीआईई यूनिवर्सिटी फाइनल्स, गेमिंग हैकथॉन, फिल्म फेस्टिवल, और टीजीएस 100 प्रतियोगिता, जो भारत के सबसे निवेश योग्य स्टार्टअप्स को पहचानने के लिए आयोजित की जाएगी। इसके साथ-साथ, सरकार और उद्योग जगत के बीच संवाद भी होंगे। प्रतिनिधियों को नेटवर्किंग, निवेशक–स्टार्टअप स्पीड मीट्स, व्यावहारिक कार्यशालाओं और जयपुर की नवाचार संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले विशेष दौरों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

आईस्टार्ट राजस्थान – भारत में स्टार्टअप विकास का एक मॉडल

राजस्थान के उद्यमशीलता परिवर्तन के पीछे की मुख्य शक्ति है आईस्टार्ट राजस्थान, जो सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (डीओआईटी एंड सी) की प्रमुख स्टार्टअप पहल है। अपने प्रारंभ से ही,  आईस्टार्ट ने यह परिभाषित किया है कि राज्य नवाचार को कैसे बढ़ाएं- एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर जो स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग, इनक्यूबेशन, मार्गदर्शन, नीतिगत समर्थन और बाजार तक पहुँच प्रदान करता है। 6,500 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स, भामाशाह टेक्नो हब- भारत का सबसे बड़ा इनक्यूबेटर- और नवाचार हब्स का विस्तारित नेटवर्क होने के साथ, राजस्थान आज स्टार्टअप विकास और डिजिटल शासन के मामले में भारत के शीर्ष राज्यों में शामिल है।

आगे की सोच वाली नीतियों, डिजिटल सशक्तिकरण कार्यक्रमों और युवाओं पर केंद्रित पहलों के माध्यम से, डीओआईटीएंडसी ने राज्य को उद्यमिता, अग्रणी प्रौद्योगिकी अपनाने और सार्वजनिक–निजी सहयोग को सक्षम बनाने में राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित किया है।

जयपुर में टीजीएस 2026 का आयोजन करना आईस्टार्ट राजस्थान के तहत राजस्थान की प्रगतिशील दृष्टि का प्रमाण है- यह राज्य के इनोवेटर्स को वैश्विक निवेशकों, मार्गदर्शकों और प्रौद्योगिकी नेताओं से जोड़ने की दिशा में एक साहसिक कदम है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »