NEW English Version

जल्द शुरू होने जा रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एकमात्र इनडोर गेम्स स्टेडियम

माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आने वाले दिनों में अलीगढ़वासियों को एक और खूबसूरत आधुनिक सुविधाओं से लैस इनडोर ग्रेम्स स्टेडियम की सौगात अलीगढ़ स्मार्ट सिटी देने जा रही है। लगभग 50 करोड़ की लागत से 6000 स्कायर मीटर एरिया में बनाये जा रहें इनडोर स्टेडियम निर्माण का काम लगभग पूरा होने की कगार पर है। पिछले दिनों अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 39वीं बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता में कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में सम्पन्न हुई थी बोर्ड बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं सीईओ/नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सहित बोर्ड के सदस्य ने इस इनडोर गेम्स स्टेडियम के रखरखाव मेंटेनेंस और सुख सुविधाओं को बरकरार रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को इसके संचालन की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया था।

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (ASCL) द्वारा नौरंगीलाल इंटर कॉलेज परिसर, अलीगढ़ में विकसित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन, अनुरक्षण एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर की योग्य एजेंसियों  से ई-निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। यह निविदा क्वालिटी कम कॉस्ट बेस्ड सिलेक्शन (QCBS) प्रक्रिया के अंतर्गत आमंत्रित की गई है। 

नगर आयुक्त/सीईओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि मंडलायुक्त महोदया द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय सुख सुविधाओं से लैस इनडोर गेम्स स्टेडियम की गुणवत्ता मानक और सुख सुविधाओं को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने और रखरखाव को भी बेहतर तरीके से रखने के निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम में इनडोर गेम्स स्टेडियम के रख रखाव के लिए प्रस्ताव/ई निविदाएं आमंत्रित की गई है।

उन्होंने बताया कि निविदा के अनुसार चयनित एजेंसी को 20 वर्ष की अवधि के लिए  संचालन अनुरक्षण, सुरक्षा प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क प्रबंधन का दायित्व सौंपा जाएगा जिसे आगे 5 वर्ष तक बढ़ाया भी जा सकेगा। निविदा दस्तावेज 8 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे से etender.up.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं।

नगर आयुक्त/सीईओ ने बताया कि निविदा की प्रि-बिड मीटिंग 17 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 4:00 बजे अलीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्यालय, लल डिग्गी स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित की जाएगी। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 शाम 4:00 बजे तथा तकनीकी बोली खुलने की तिथि 28 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है।

चयनित एजेंसी को खेल परिसर की सभी सुविधाओं का दैनिक संचालन सुनिश्चित करना होगा जिसमें सफाई व्यवस्था उपकरणों का रखरखाव सुरक्षा प्रबंधन खेल गतिविधियों का संचालन प्रबंधन तथा नागरिकों के लिए स्वास्थ्य व खेलकूद से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है। इसके अतिरिक्त एजेंसी को परिसर की सुरक्षा हेतु 24×7 सीसीटीवी निगरानी प्रवेश-निकास नियंत्रण अग्निशमन प्रबंधन और नियमित ऑडिट एवं निरीक्षण रिपोर्ट ASCL को प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही साथ खेल परिसर के रखरखाव में सभी प्रकार की यांत्रिक विद्युत एचवीएसी स्वच्छता तथा अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं की जिम्मेदारी पूर्णतः एजेंसी की होगी। किसी भी क्षतिग्रस्त उपकरण के प्रतिस्थापन या मरम्मत का व्यय भी स्वयं एजेंसी वहन करेगा।

कमिश्नर/ चेयरपर्सन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड संगीता सिंह ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ एक ऐसा जनपद होगा जहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनडोर गेम्स खेलने की सुविधा नागरिकों को मिलने जा रही है। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का उद्देश्य इस निर्णय से अलीगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना तथा युवाओं के लिए एक अत्याधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उपलब्ध कराना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »