NEW English Version

शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

वाराणसी : शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, डॉ. घनश्याम सिंह  महाविद्यालय,सोयेपुर,लालपुर,वाराणसी के छात्रों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम 2024-2025 में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। ​महाविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न संकायों  और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय रैंकिंग में  टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रों ने न केवल शीर्ष दस सूची में अपना स्थान बनाया, बल्कि इनमें से चार छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। जिनमें एम.एड. में शिखा सिंह, एम.एससी.भौतिक विज्ञान में पूजा पटेल,एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी में शशांक गुप्ता,एम.ए.भूगोल में प्रशांत सिंह सहित एम.एड.,फिजिक्स,केमेस्ट्री,।

बायोटेक्नोलॉजी, हिन्दी, भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र आदि विषयों में कुल 38 विद्यार्थीओं ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में  शीर्ष दस(टॉप टेन) की वरीयता सूची में स्थान अर्जित किया है।​ यह शानदार उपलब्धि न सिर्फ महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह क्षेत्र की शैक्षिक तस्वीर को भी उज्जवल करती है। यह परिणाम महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की अथक मेहनत को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने छात्रों और शिक्षकों को  बधाई देते हुए कहा कि “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।विश्वविद्यालय रैंकिंग में  4 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) और   शीर्ष दस (टॉप टेन) में 38 स्थान मिलना यह प्रमाणित करता है कि हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अपने लक्ष्य को सही दिशा में प्राप्त कर रहे हैं। हम अपने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें निरंतर प्रेरित करते रहने के लिये कृतसंकल्पित हैं।”

महाविद्यालय के प्रशासक संजीव सिंह ने कहा कि “​यह परिणाम न केवल सफल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह महाविद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र भी सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बना सकते हैं।” 

​महाविद्यालय की प्रबंधन समिति ने भी इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे छात्रों को स्तरीय शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों के अथक मार्गदर्शन और छात्रों के अनुशासन तथा समर्पण की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने भी मेधा सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा टॉप टेन सूची में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। इस उपलब्धि से डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय अपनी प्रतिबद्धता एवं छात्रोन्मुख उद्देश्यपूर्ति के साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपनी धाक जमा चुका है। एवी के न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »