NEW English Version

शहर की खूबसूरती से खिलवाड़ करने वालों पर अब नगर निगम लेगा बड़ा एक्शन

नगर निगम सीमा में बिना नगर निगम की अनुमति के विज्ञापन बैनर पोस्टर स्वागत द्वार वॉल पेंटिंग वॉल राइटिंग दीवारों पर बैनर पोस्टर पंपलेट लगाकर शहर की सुंदरता खराब करने वालों के विरुद्ध अब नगर निगम ने सख्त रूप अपना लिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के साथ समीक्षा करते हुए शहर की सुंदरता खराब करने वाले बिना अनुमति के विज्ञापन बैनर पोस्टर लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शहर की खूबसूरती से खिलवाड़ करने वालों पर अब नगर निगम लेगा बड़ा एक्शन

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में बिना लिखित अनुमति प्राप्त किए कोई भी व्यक्ति, संस्था अथवा एजेंसी किसी भी प्रकार का विज्ञापन, होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, ट्री-लाइट, ट्रांज़िट मीडिया, दीवार लेखन, या किसी सार्वजनिक स्थल जैसे पुल, भवन, पार्क, विद्युत पोल, पानी की टंकी, फुटपाथ आदि पर प्रचार-प्रसार सामग्री नहीं लगा सकेगा। आदेश के अनुसार ऐसा किया जाना नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की सीमा में बिना अनुमति विज्ञापन सामग्री लगाने से न केवल शहर की खूबसूरती प्रभावित होती है, बल्कि इससे सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और सुचारू यातायात व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से एम/एस एल०ई०डी० एडवर्टाइजिंग एंड प्रमोशन कंपनी को नगर सीमा में 18 एल०ई०डी० स्क्रीन तथा 35 यूनिपोल्स पर विज्ञापन प्रदर्शित करने की अनुमति 04 दिसंबर 2023 से 03 दिसंबर 2025 तक के लिए दी गई है। इस अवधि के दौरान किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी को निगम सीमा में विज्ञापन लगाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था नगर निगम सीमा में किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार करना चाहती है तो उसे नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर पूर्व अनुमति प्राप्त करनी होगी। बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, होर्डिंग या बैनर न केवल तत्काल हटाए जाएंगे, बल्कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माना अथवा विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम का यह कदम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »