NEW English Version

नगर आयुक्त ने आईटीआई रोड सड़क नाला/निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन)” (सी.एम. ग्रिड्स) के योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगभग 1518.75 लाख की लागत से वार्ड  54, 31, 30आई०टी०आई० रोड पर जेल पुल के पास स्थित बिजलीघर से आई०टी०आई० रोड होते हुए बरौला पुल तक 1.78 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निरीक्षण किया। 

गत रात्रि इस सड़क पर कार्यदाही फर्म पी0पी0एस0 द्वारा बिना नाले की सफ़ाई किये सीधे आर0सी0सी0 सीमेंट लगाकर नाले का निर्माण शुरू कर दिया था सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोपहर में कार्यालय में जनसुनवाई करने के उपरांत नगर आयुक्त ने मौका मुआायना किया। मौके पर नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजवीर सिंह और कार्यदायी एजेंसी के साइट इंजीनियर से इस पर कड़ी नाराजगी जताई। 

नगर आयुक्त का एक्शन

नगर आयुक्त ने सर्वोच्च प्राथमिकता की इस परियोजना में लापरवाही बरतने पर कार्यदही एजेंसी मैसर्स पीपीएस बिल्डर के विरुद्ध 20 लाख की पेनल्टी लगाते हुए निर्माण किए गए नाले को जेसीबी मशीन मंगवाकर ध्वस्त कराया।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकता की इस विकास कार्य की योजना में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी फर्म के विरुद्ध 20 लाख का जुर्माना लगाने के साथ-साथ भविष्य के लिए चेतावनी दी जा रही है अगर भविष्य में दोबारा लापरवाही होती है तो फर्म के अनुबंध को निरस्त करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »