NEW English Version

ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में बीस मैडल जीतकर लौटी इंडियन टीम का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया में हुई ISKA AMA वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते 9 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज मैडल

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हुई ISKA AMA वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम ने बीस मैडल अपने नाम करके भारत का परचम लहराया है। भारतीय टीम के बुधवार सुबह IGI इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में सागर किया गया। भारतीय टीम ने 15 से 19 अक्टूबर के बीच ही इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में 9 गोल्ड मैडल, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में बीस मैडल जीतकर लौटी इंडियन टीम का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जानकारी के मुताबिक ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया में हुई इस ISKA AMA वर्ल्ड चैंपियनशिप में 11 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 42 देशों से पहुंचे 1400 प्रतिभागियों ने शिरकत की। यह चैंपियनशिप इंटरनेशनल स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन,USA ने सलेक्ट करते हुए ISKA ऑस्ट्रेलिया ने आयोजित की थी।

अब नजर डालते हैं ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हुई इस वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर ,इंडियन टीम ने अलग अलग इवेंट प्वाइंट फाइट लाइट कांटेक्ट,सेमी कांटेक्ट K 1, Muay Thai,Koshiki और ट्रेडिशनल फॉर्म की कैटेगरी में 9 गोल्ड मैडल,6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम करके भारत का गौरव ऑस्ट्रेलिया में बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में ISKA इंडिया नेशनल डायरेक्टर और टीम के (रिंग स्पोर्ट्स) कोच मृत्युंजय रॉय, ISKA इंडिया सेक्रेटरी जनरल और कोच (mat स्पोर्ट्स) अनिल कुमार शर्मा ने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ISKA के नए रूल्स रेगुलेशन से खुद को अपडेट रखते हुए रेफरी सेमिनार में भाग लिया।

यह पहल भारत में किकबॉक्सिंग में उत्कृष्टता और मानकीकरण को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
फाइनल रिजल्ट्स कुछ इस तरह से हैं:

वेद खेमका ने एक गोल्ड,एक सिल्वर मैडल,मीरा खेमका ने दो गोल्ड और दो सिल्वर, नितिशा पसारी ने एक गोल्ड मैडल,पार्थ खिम्का ने दो गोल्ड,एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मैडल जीते जबकि सामान्यु सुरेका ने एक गोल्ड एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मैडल जीते, शीर्षो दत्ता ने दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किए वहीं शुभ्रा पंडित ने एक सिल्वर जा की अमायरा मोहनका ने ट्रेडिशनल फॉर्म में हिस्सा लेकर देश का गौरव बढ़ाया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »