NEW English Version

वायु प्रदूषण को कम करने में हरक़त में आया नगर निगम

दीपावली के बाद से शहर की हवा में एक बार फिर से धूल की गुबार उठने के कारण विजिबिलिटी कम होने को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगरीय क्षेत्र में युद्ध स्तर पर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान तत्काल शुरू करने व  जलकल  व वर्कशॉप विभाग की एंटी स्मोक गन, पानी का छिड़काव करने वाले टैंकर सीवर जेट्टिंग मशीनो को युद स्तर पर पेड़ पौधों, डिवाइड और मुख्य मार्गों से धूल हटाने के लिए रोड स्वपिंग मशीनो से धूल हटाने के लिए सफाई व छिड़काव करने के लिए रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि वर्तमान वायु प्रदूषण के गुब्बार को कम करने के लिए नगर निगम की सभी मशीनों को ग्राउंड जीरो पर तत्काल तैनात किया गया है। नगर निगम की एक एंटी स्मोक गन, 2 रोड स्वपिंग मशीन 8 स्प्रे मशीन 12 पानी के टैंकर 3 जेटिंग मशीनों से शहर के प्रमुख अलीगढ़ स्मार्ट सिटी रोड, दीवानी कचहरी, जीटी रोड, एटा चुंगी,सूत मिल,क्वारसी बाईपास,जमालपुर शमशाद मार्केट, रसलगंज चौराहा,माल गोदाम रोड,आगरा रोड पर पेड़ पौधों की धुलाई डिवाइडरों की धुलाई और सड़क की धुलाई करते हुए पुरानी जमा धूल को हटाने के लिए अगले 7 दिनों तक लगातार विशेष वायु प्रदूषण बचाओ अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत लोगों को वायु प्रदूषण कम करने के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नगर निगम द्वारा वायु प्रदूषण को कम करने का लगातार व्यापक प्रयास किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान वायु प्रदूषण को देखते हुए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा सात दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के लिए  रोजाना शहर की प्रमुख सड़कों डिवाइडर फ्लाई ओवर पर पेड़ पौधों पर लगी पुरानी धूल को हटाने साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के लिए 8 एसएफआई के नेतृत्व में एंट्री स्मॉक गन-01 नग ट्रैक्टर माउण्टेड स्प्रै मशीन- 08 नग टैम्पों टिपर माउण्टेड स्पै मशीन- 02 नग स्पै जैटिंग मशीन(एसएलसीएम)- 03 नग, छिड़काव हेतु टैंकर- 12 नग, मैकेनिकल स्वीपिग(रोड स्वीपिग)- 02 नग, कर्मचारी- 60 को तैनात किया गया है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वर्तमान प्रदूषण को देखते हुये अपील की आवश्यकता पड़ने पर ही ईधन चलित वाहनों का प्रयोग कम करें, मास्क लगाकर निकले, कूड़ा करकट व किसी भी पदार्थ को खुले में न जलाये क्योकि इसके कारण ही प्रदूषण हो रहा है यदि ऐसा कोई करता हुआ पाए जाएगा तो उसके विरुद्ध एनजीटी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »