NEW English Version

बिना अनुमति ड्रोन उड़ना पड़ा भारी

नगरीय सीमा में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने एवं सरकारी संपत्ति की वीडियोग्राफी करने के प्रकरण में नगर आयुक्त ने कठोर कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। नगर निगम की कार्रवाई पर थाना सासनी गेट पुलिस द्वारा भी तत्परता से कार्रवाई की गई है। 

मिली सूचना के अनुसार नगर निगम के एटूजेड प्लांट परिसर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ड्रोन उड़ाकर वीडियोग्राफी की जा रही थी मौके पर मौजूद अधिकारी द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद भी संबंधित व्यक्ति ड्रोन संचालन उड़ाते रहे पूछताछ के दौरान अपना नाम रहबर हुसैन एवं बालक राम बताने वाले व्यक्तियों से जब अनुमति पत्र मांगा गया तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। नगर निगम द्वारा इस संबंध में थाना सासनी गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक अजीत कुमार को सौंपी है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए हैं। प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की धारा 132/352 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि बिना अनुमति सरकारी परिसरों पर ड्रोन उड़ाना गंभीर अपराध है। नगर निगम भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगा ताकि नगर की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनी रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »