NEW English Version

जलभराव से जूझ रहे शाहकमाल रोड पर दुकानदारों का नगर आयुक्त ने जाना दर्द

शाह कमाल रोड पर जल भराव की समस्या के निदान के लिए नगर आयुक्त द्वारा स्वीकृत किए गए टेंडर के बावजूद संबंधित ठेकेदार संदीप सिंह द्वारा शाह कमाल रोड पर नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं करने के बारे में स्थानीय दुकानदारों द्वारा पिछले दिनों नगर आयुक्त को अवगत कराया गया था। दुकानदारों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार दोपहर में नगर आयुक्त ने अचानक शाह कमाल रोड पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और नाला निर्माण कार्य के विलंब होने पर तुरंत एक्शन लेते हुए स्थानीय अवर अभियंता गिरीश कुमार पर चार्ज हटाने की कार्रवाई भी की।

शाहकमाल क्षेत्र में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान के लिए जुलाई 2025 में नगर आयुक्त द्वारा लगभग 21 लाख 32 हजार की लागत से नाला निर्माण का टेंडर स्वीकृत किया गया था परंतु संबंधित अवर अभियंता और ठेकेदार की लापरवाही के कारण शाह कमाल रोड पर नाला निर्माण कार्य 8 महीने बीतने के बावजूद रुका पड़ा रहा इस पर नगर आयुक्त ने अगले तीन दिनों में जेसीबी मशीन से नाला खुदाई का काम शुरू होगा इसके लिए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को तत्काल संबंधित ठेकेदार से काम शुरू करने के निर्देश दिए और और चेतावनी दी यदि लापरवाही बरती गई तो तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के समय शाहकमाल रोड पर नगर निगम संपत्ति की जांच के लिए मौका मुआयना करने के निर्देश भी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को दिए गए।

नगर आयुक्त ने कहा विकास कार्यों में रुकावट और धीमी गति किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिन ठेकेदारों को निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं उन्हें प्रत्येक दशा में समय अंतर्गत अपने निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करने होंगे अन्यथा की स्थिति में विलंब और निर्माण कार्य समय अंतर्गत पूर्ण नहीं करने पर जमानत धनराशि ज़ब्त की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »