NEW English Version

इस साल सिर्फ 45 दिनों में 46 लाख शादियाँ: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किया शानदार ‘वेडिंग विवाह कलेक्शन’ और जबरदस्त ऑफर्स

85 वर्षों की विरासत वाला भारत का प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स (सेंको) शादी के सीज़न के लिए अपना खूबसूरत ‘वेडिंग विवाह कलेक्शन’ और जबरदस्त ऑफर्स पेश कर रहा है। यह खास कलेक्शन खूबसूरत दुल्हनों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है और इसमें गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, सिल्वर, गॉसिप और जेमस्टोन ज्वेलरी पर आकर्षक ऑफर्स भी शामिल हैं। देशभर में 192 से अधिक शोरूम्स के साथ, सेंको भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया ज्वेलरी रिटेल ब्रांड्स में से एक है, जिसका हेडक्वार्टर पूर्वी भारत में है। एक ऐसा नाम, जो भरोसे, परंपरा और शानदार शिल्प कौशल का पर्याय माना जाता है।

इस साल सिर्फ 45 दिनों में 46 लाख शादियाँ: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किया शानदार 'वेडिंग विवाह कलेक्शन' और जबरदस्त ऑफर्स

सीएआईटी की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि भारत का शादी का सीज़न सिर्फ भव्य उत्सव ही नहीं है, बल्कि यह एक आर्थिक ताकत भी है। जहाँ पूरी दुनिया ब्लैक फ्राइडे की तैयारियों में लगी है, वहीं भारत जोरों-शोरों से शादी की तैयारियाँ कर रहा है। सिर्फ 45 दिनों में 46 लाख शादियाँ अर्थव्यवस्था में 6.5 लाख करोड़ रुपए का योगदान देने वाली हैं। सीएआईटी की “वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स” मुहिम ने चीन से आने वाले लाइटिंग, आर्टिफिशियल डेकोर और गिफ्ट एक्सेसरीज के इस्तेमाल को काफी हद तक कम कर दिया है, जिससे पारंपरिक कारीगरों, ज्वेलर्स और स्थानीय निर्माताओं को बड़े पैमाने पर ऑर्डर्स का फायदा मिला है। यह बदलाव भारत की लोकल मैन्युफैक्चरिंग और शिल्प कौशल की ताकत और मजबूती को दर्शाता है।

सेंको का ‘विवाह कलेक्शन’, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और ब्रांड एंबेसडर कियारा आडवाणी को शामिल किया गया है, पारंपरिक डिज़ाइन और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन मेल है। इस कलेक्शन में नेकलेस, चूड़ियाँ, इयररिंग्स, रिंग्स, पेंडेंट और अन्य ज्वेलरीज़ की विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिनमें हर एक पीस शादी की भव्यता और ग्लैमर को बखूबी दर्शाता है।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर और हेड- मार्केटिंग एवं डिज़ाइंस, श्रीमती जोइता सेन ने कहा, “हम आगामी शादी के सीजन के लिए अपना शानदार कलेक्शन पेश करके बहुत खुश हैं, जिसमें लुभावने ऑफर्स भी शामिल हैं। हर खास डिज़ाइन हमारे कुशल कारीगरों द्वारा बड़ी मेहनत से तैयार की गई है और हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को इस भव्य कलेक्शन पर शानदार छूट के साथ आकर्षित करना है। शादी का सीज़न परिवारों के साथ आने का समय होता है और उनकी खुशियों को दोगुना करने के लिए हमने ऐसी रेंज पेश की है, जो हर पसंद को पूरा करे और किफायती भी हो।”

इसी पर टिप्पणी करते हुए, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ, श्री सुवंकर सेन ने कहा, “शादी के सीजन की खुशी को और बढ़ाने के लिए, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स- गोल्ड, डायमंड, सिल्वर और प्लेटिनम ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर आकर्षक छूट दे रहा है, साथ ही डायमंड, गॉसिप और जेमस्टोन खरीद पर विशेष ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। ये खास लाभ ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि वे बड़े कलेक्शन में अपने पसंदीदा पीस को आसानी से चुन सकें और गिफ्ट करने में आनंद महसूस कर सकें।”

ग्राहक इन शानदार ऑफर्स का लाभ सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के सभी शोरूम्स में 14 नवंबर से 14 दिसंबर, 2025 तक उठा सकते हैं, साथ ही इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म sencogoldanddiamonds.com पर भी। कुछ खास ऑफर्स में डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट, गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 35% तक की छूट, पुराने गोल्ड के एक्सचेंज पर 0% तक की कटौती, गॉसिप ज्वेलरी पर एमआरपी पर 15% तक की छूट और मिनिमम बिल वैल्यू 5 लाख रुपए वाले सभी खरीदारों को 10 लाख रुपए तक के ज्वेलरी वाउचर्स जीतने का मौका शामिल हैं। इसके अलावा, शादी के लिए खास बंडल पैकेज ऑफर्स गोल्ड ज्वेलरी (22 कैरेट) में 5 लाख रुपए से और डायमंड ज्वेलरी में 3 लाख रुपए से शुरू होते हैं, ताकि हर ग्राहक के बजट के अनुसार विकल्प उपलब्ध हो।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »