NEW English Version

रेलवे रोड पर मंगल बाजार लगाने पर लगी पाबंदी

रेलवे रोड पर बार-बार चेतावनी के बावजूद मंगलवार के दिन दुकानों के आगे बिना अनुमति सड़क पर दुकान और धकेल सजाने वाले लोगों के विरुद्ध अब नगर निगम ने कड़ा रुख़ अपना लिया है वही नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अतिक्रमण अभियान के दौरान जप्त किए गए सामान को बिना उनकी अनुमति के नगर निगम से देने पर भी पाबंदी लगा दी है।

पिछले कई दिनों से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण अभियान में जप्त किए गए सामान को बिना नगर आयुक्त की अनुमति के अतिक्रमण करने वालों को जुर्माना के उपरांत दे दिया जा रहा था नगर आयुक्त ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए आदेश जारी किए हैं कि भविष्य में जप्त सामान को बिना उनकी अनुमति के किसी भी दशा में रिलीज नहीं किया जाएगा।

बुधवार को पार्षदों के साथ बैठक में रेलवे रोड पर लगने वाले जाम के कारण स्कूली बच्चों और नागरिकों को हो रही सुविधा पर चर्चा करते हुए नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तत्काल प्रभाव से मंगलवार के दिन नुमाइश ग्राउंड के अतिरिक्त रेलवे रोड पर बिना अनुमति सड़क और फुटपाथ पर दुकान और धकेल सजाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं नगर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए मंगलवार को रेलवे रोड पर अवैध रूप से दुकानों के आगे सड़क पर बिक्री करने वाले बाजार को पूर्णत प्रतिबंधित कर दिया है।

नगर आयुक्त ने बताया मंगलवार के दिन नुमाइश ग्राउंड में आधिकारिक रूप से बाजार लगाया जाता है इस बाजार में सभी लोगों को पूर्व में व्यवस्थित किया जा चुका है परंतु बार-बार नगर निगम की चेतावनी के बावजूद कुछ लोगों द्वारा मंगलवार के दिन सड़क और फुटपाथ पर रेलवे रोड पर अवैध दुकान लगाकर ट्रैफिक बाधित करने का प्रयास किया जाता है इस दिशा में नगर निगम द्वारा कठोर कदम उठाया गया है आने वाले मंगलवार से रेलवे रोड प्रवर्तन दल के निगरानी में होगा सुबह से शाम तक नगर निगम प्रवर्तन टीम यहां पर कार्रवाई करेगी जो लोग अवैध रूप से ट्रैफिक बाधित करते हुए पाए जाएंगे उनके सामान को जप्त करने के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »