NEW English Version

जल्द नए रूप में दिखेगा अलीगढ घंटाघर-दशकों पुराने घंटाघर की लेज़र शो, प्रोजेक्शन, मैंपिग(फ़साड) कैफेटेरिया व भव्य फाउण्टेन से बढ़ेगी सुंदरता

अलीगढ़ : महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त अभिनव प्रयासों के फलस्वरूप आने वाले नए साल में अलीगढ की ऐतिहासिक धरोहर के प्रतीक घंटाघर की सूरतेहाल बदलने जा रही है। अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक घंटाघर पार्क में नगर निगम प्रोजेक्शन मेपिंग फसाड लाइटिंग के साथ आने वाले नागरिकों के लिए कैफेटेरिया और भव्य और आकर्षक फाउंटेन की व्यवस्था करने जा रहा है। इस स्मार्ट कार्य से घंटाघर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे साथ ही आने वाले दिनों में पर्यटन स्थल के रूप में अलीगढ़ की नई पहचान भी बनेगा।

साल 2025 के जाते आखिरी सोमवार को यानी 29 दिसंबर को अलीगढ महापौर प्रशांत सिंघल कोल विधायक अनिल पाराशर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों संग ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर को सजाने और संवारने के लिए प्रोजेक्शन मेपिंग फसाड लाइटिंग कैफेटेरिया और फाउंटेन निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए शहर वासियों से वादा किया की इस ऐतिहासिक धरोहर को अलीगढ़ को सहेजने व सवारने का बीड़ा नगर निगम ने उठाया है। महापौर, विधायक कोल व नगर आयुक्त द्वारा अलीगढ़ के नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर, हरित वातावरण व अपनी ऐतिहासिक धरोहर पर गर्व कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस परियोजना के बारे में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ द्वारा ऐतिहासिक घंटाघर पार्क में आधुनिक लेजर शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और फाउण्टेन से स्मार्ट घंटाघर बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह 10 वर्षीय पीपीपी मॉडल परियोजना अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर  को आधुनिक तकनीक से संरक्षित और सुरक्षित करेगी। स्मार्ट घंटाघर में होने वाले आकर्षक लेजर शो से प्रतिदिन 500 से 1000 पर्यटकों के आगमन की संभावना, जिससे स्थानीय होटल, रेस्तरां और दुकानों को लाभ होगा व नए रोज़गार व राजस्व के अवसर बनेंगे। स्मार्ट घंटाघर आने वाले दिनों में नागरिकों के लिए शाम का नया मनोरंजन स्थल के रूप में नई पहचान बनाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागतः लगभग 10 करोड़ रुपये है इस परियोजना में संबंधित फर्म मै0 आर0 के0 एंटरप्राइजेज, अलीगढ़ द्वारा न्यूनतम 50 प्रतिशत लागत वहन करेगा। जनवरी 2026 के अंत तक इस परियोजना के प्रोजेक्शन मेपिंग कार्य एवं फरवरी 2026 माह के अंत तक कैफेटेरिया का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ठेकेदार द्वारा 10 वर्ष का निःशुल्क रखरखाव, जिसके बाद सभी संपत्ति का स्वामित्व नगर निगम को हस्तांतरित हो जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि 20,000 ल्यूमेन चमक वाले डीएलपी लेजर प्रोजेक्टर (आईपी60 रेटेड), फाउण्टेन का कार्य किया जाएगा, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और वॉटर स्क्रीन तकनीक, बहुभाषीय (हिंदी/अंग्रेजी) 10-12 मिनट का लाइट-साउंड शो (ऐतिहासिक,साहित्य इत्यादि), बीआईएस प्रमाणित, वेदरप्रूफ लाइन ऐरे साउण्ड सिस्टम (आईपी 56 रेटेड), जोकि टाईम कोड इंटीग्रेशन तकनीक के उपयोग के द्वारा ऑडियो विडियो का सिंक्रोनाइज, मानक के अनुसार मल्टीमीडिया को कन्ट्रोल करनेे के लिये वॉचआउट सॉफ्टवेयर का, बिजली जाने की स्थिति में कम से कम 30 मिनट का पावर बैकअप व समस्याओं की निवारण के लिये टोल-फ्री नम्बर भी होगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा स्मार्ट घंटाघर से अलीगढ़ नगर निगम को राजस्व का लाभ मिलेगा टिकट बिक्री और विज्ञापन आय से नगर निगम और ठेकेदार को समान लाभ होगा पार्क परिसर में कैफे, दुकानें और इवेंट्स की अनुमति, जिससे नगर निगम को अतिरिक्त आय की संभावना भी बढ़ेगी।

कोल विधायक अनिल पाराशर ने स्मार्ट घंटाघर परियोजना की सराहना व नगरीय विकास के लिये महापौर व नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा किया जा रहा यह प्रयास शहर की ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, वॉटर स्क्रीन, लाइट-साउंड शो जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं न केवल अलीगढ़ के गौरवशाली इतिहास, साहित्य और संस्कृति को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगी, बल्कि शहर को पर्यटन के मानचित्र पर भी एक नई पहचान देंगी जिसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अलीगढ़ में चौमुखी विकास हो रहा है। 

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने का एक सराहनीय प्रयास किया गया है इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद अलीगढ़ घंटाघर अब केवल समय नहीं बताएगा, बल्कि अलीगढ़ के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की कहानी भी सुनाएगा ।

कार्यक्रम में जॉइंट मजिस्ट्रेट/अपर नगर आयुक्त द्वितीय शुभांशु कटियार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह अजय कुमार सक्सेना माननीय पार्षद राकेश ठाकुर मनोज कुमार संजय शर्मा अरविन्द सिंह मौ.नदीम खान अवर अभियंता रोहित पांडेय स्टोनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब डॉ तरुण आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »