NEW English Version

दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद कि तर्ज पर अब अलीगढ़ में भी होगा इल्यूजन थिएटर/इमर्सिव रूम-बच्चों के मनोरंजन व शिक्षा के क्षेत्र में नगर निगम ने उठाया बड़ा कदम*

अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा  द्वारा शहरवासियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। नगर निगम द्वारा गांधी पार्क परिसर में अत्याधुनिक इमर्सिव रूम (Immersive Room) का निर्माण कराया जा रहा है, जो शहरी एरिया में बच्चों के लिए मनोरंजन, शिक्षा और तकनीकी को एक साथ देखने व समझने का आदर्श स्थल होगा और अगले 3 महीने में इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नए साल के पहले दिन ही इस बड़ी परियोजना का महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सयुंक्त रूप से भूमि पूजन व शिलान्यास के साथ इस परियोजना की नींव रखी. 

परियोजना के बारे में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इमर्सिव रूम एक पूर्णतः बंद और नियंत्रित वातावरण वाला विशेष कमरा होगा, जिसमें फर्श से छत तक प्रोजेक्शन/एलईडी वॉल्स,  सराउंड साउंड सिस्टम, कण्ट्रोल्ड लाइट व्यवस्था होगी. इमर्सिव रूम में आर्टिफिशियल इफेक्ट जैसे हवा, ताप, फॉग और वाइब्रेशन की सहायता से दर्शकों को एक दूसरी काल्पनिक दुनिया का अनुभव कराया जाएगा। इस तकनीक का उद्देश्य दर्शकों के मन को कुछ समय के लिए वास्तविक दुनिया से अलग कर एक नए अनुभव में डुबो देना होगा.

नगर आयुक्त ने बताया यह इस परियोजना की कुल लागत ₹10.00 करोड़ निर्धारित की गई है जिसे पीपीपी (पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसमें ₹5.00 करोड़ की नगर निगम द्वारा तथा ₹5.00 करोड़ की अंश पूंजी चयनित ठेकेदार द्वारा वहन की जा रही है। कार्य को 3 माह की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के क्रियान्वयन हेतु मे० यूनिवर्सल इलेक्ट्रिकल्स अलीगढ़ को कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित किया गया है।

*तकनीकी व वित्तीय जानकारी*

तकनीकी दृष्टि से यह इमर्सिव रूम लगभग 60 फीट लंबा, 20 फीट चौड़ा एवं 20 फीट ऊँचा होगा, जिसमें फर्श से छत तक अत्याधुनिक प्रोजेक्शन एवं एलईडी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें डीएलपी लेजर प्रोजेक्टर (9600 ल्यूमेन के 4 नग एवं 8000 ल्यूमेन के 6 नग), सर्वर एवं सॉफ्टवेयर आधारित 2डी/3डी मैपिंग एनिमेशन सिस्टम, मेन शो कंट्रोल सर्वर, एज ब्लेंडिंग मैपिंग सॉफ्टवेयर, टू-वे कमर्शियल स्पीकर, हाई परफॉर्मेंस सब-वूफर तथा समर्पित सर्वर एवं हार्डवेयर रूम की स्थापना की जाएगी। इमर्सिव रूम में डायरेक्शनल सराउंड साउंड सिस्टम, कंट्रोल्ड लाइटिंग तथा फिजिकल इफेक्ट्स जैसे हवा, गर्मी, कोहरा एवं वाइब्रेशन की व्यवस्था होगी, जिससे दर्शकों को वास्तविकता से परे एक आभासी दुनिया का अनुभव प्राप्त होगा। परियोजना के संचालन से नगर निगम को टिकट के माध्यम से होने वाली शुद्ध आय का 50 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त होगा, जिससे निगम की आय में निरंतर वृद्धि होगी।

*इल्यूजन थिएटर या इमर्सिव रूम एक नज़र में

नगर आयुक्त ने बताया कि आधुनिक तकनीक पर आधारित एक ऐसा विशेष थिएटर होता है, जहाँ दर्शकों को दृश्य भ्रम (Visual Illusion) के माध्यम से वास्तविकता से परे अनुभव कराया जाता है। इसमें अत्याधुनिक 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेज़र लाइट, एलईडी स्क्रीन, मल्टी- डायमेंशनल विजुअल्स, साउंड इफेक्ट्स तथा विशेष लाइटिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे दर्शकों को ऐसा प्रतीत होता है मानो वे स्वयं उस दृश्य का हिस्सा हों। इसकी कार्य प्रणाली पूरी तरह तकनीकी समन्वय पर आधारित होती है। हाई-रिज़ॉल्यूशन प्रोजेक्टरों के माध्यम से दीवारों, फर्श और पर्दों पर विशेष ग्राफिक्स एवं एनिमेशन प्रदर्शित किए जाते हैं। साउंड सिस्टम और लाइटिंग के साथ इन दृश्यों का तालमेल बैठाकर एक जीवंत वातावरण तैयार किया जाता है, जिससे दिमाग वास्तविक और आभासी दुनिया के अंतर को कुछ समय के लिए भूल जाता है।

उन्होंने बताया कि इस थिएटर में गाँधी जी सहित कई महापुरुषों, ऐतिहासिक घटनाओं चित्रण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विज्ञान आधारित दृश्य, अंतरिक्ष यात्रा, प्रकृति के अद्भुत दृश्य, 3डी और 4डी अनुभव, बच्चों के लिए शैक्षणिक एवं मनोरंजक शो तथा शहर की विरासत से जुड़े विषयों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जा सकता है।

*नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा*

माननीय मुख्यमंत्री महोदय के मार्गदर्शन में इस परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत शहरी क्षेत्र में गांधी पार्क अलीगढ़ का एक प्रमुख आधुनिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल बनकर उभरेगा, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को भी बल मिलेगा। परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत गांधी पार्क में आधुनिक सुविधाओं का समावेश देखने को मिलेगा स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों व पर्यटकों को भी एक बेहतर, सुरक्षित एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध होगा। 

 गांधी पार्क, अलीगढ़ को आधुनिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाना नगर निगम अलीगढ़ की एक दूरदर्शी एवं महत्वाकांक्षी पहल है। यह परियोजना न केवल शहर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान देगी बल्कि अलीगढ़ को एक आकर्षक शहरी पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में राकेश ठाकुर मनोज कुमार अनिल सेंगर हरीश सैनी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह पशु कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा कर अधीक्षक बेचैन प्रसाद सहायक अभियंता राजवीर सिंह अखण्ड प्रताप सिंह, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »