NEW English Version

मेजर ध्यानचंद दिव्यांग हॉकी टूर्नामेंट काशी में 18 जनवरी को

उत्तर प्रदेश में पहली बार दिव्यांग हॉकी का आयोजन पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है यह आयोजन 18 जनवरी दिन रविवार को बाबू आर एन सिंह स्पोर्ट कंपलेक्स विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर, वाराणसी में होगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन  के प्रदेश संयोजक दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा  ने बताया कि दिव्यांगजनों को खेल के माध्यम से राष्ट्र की मुख्य धारा में सम्मिलित करने एवं समावेशित भारत के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश में पैरा हॉकी एसोसिएशन का गठन किया गया है यह पहला अवसर है जब दिव्यांगजन व्हीलचेयर से हॉकी खेलेंगे, इस आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट दो राज्यों के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य खेला जाएगा जिसमें तीन मैच आयोजित होंगे।

समापन समारोह भी 18 तारीख को सायं काल 4:00 बजे होगा जन विकास समिति के सहयोग से विकास इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यान चंद्र होंगे जो कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से आ रहे हैं इसके अतिरिक्त कई अन्य दिव्यांग खिलाड़ी एवं नामी  गिरामी हस्तियां इस हॉकी टूर्नामेंट में शिरकत करेंगी। डॉ .उत्तम ओझा ने उत्तर प्रदेश पहले हॉकी एसोसिएशन की घोषणा करते हुए पूर्व नेशनल हॉकी महिला खिलाड़ी डॉ अलका दुबे को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष एवं राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ संजय चौरसिया जी को महासचिव तथा अरविंद चक्रवाल को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुकेश कंचन झारखंड से एवं गणेश शाह देहरादून से इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए काशी आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में काफी उत्साह व कौतूहल है कि दिव्यांगजन किस प्रकार से हॉकी जैसा तेज खेल खेलते हैं यह काशी में पहली बार देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन का मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज तिवारी को नियुक्त किया गया है यह जानकारी उनके हवाले से दी गई है।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »