NEW English Version

बढ़ती अविवाहित प्रवृत्ति और मानसिक स्वास्थ्य : एक गंभीर विमर्श

बढ़ रही हो अविवाहितों में मानसिक समस्याएं तो करें शादी

शादी का बंधन केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि एक संवेगात्मक सम्बल का साधन है। कुछ लोग जीवन भर अविवाहित रहकर किसी विशेष कार्य के लिए स्वयं को समर्पित कर देते हैं। अविवाहित लोग अपने जीवन में अकेलापन महसूस करते हैं, जो मानसिक समस्याएं पैदा करने लगता है। शादीशुदा जीवन में परिवार व बच्चों का साथ भी व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। अविवाहित लोगों में अकेलापन, सामाजिक दबाव व रिश्ते बनाने में कठिनाई जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं आती हैं। शोधों के अनुसार शादीशुदा लोगों में तनाव व अवसाद का स्तर अविवाहित लोगों की अपेक्षा कम होता है। अविवाहित लोगों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक होता है।

जीवन में अकेली महिलाओं पर शोध दर्शाते हैं कि महिलाऐं स्वास्थ्य समस्याओं, गंभीर चोट, दुर्घटना तथा समायोजन संबंधी कठिनाइयों से जूझती है। उन्हें आर्थिक रूप से प्रतिकूल स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। अधिकांश अविवाहित महिलाऐं यौन उत्पीड़न के भय से ग्रस्त रहती हैं जिससे उन्हें कई मनोवैज्ञानिक बीमारी, निराशा, दुश्चिंता, उदासी, अवसाद विकार व अलगाव की भावना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की एक स्टडी के अनुसार विवाहित लोगों की तुलना में सिंगल लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा 5% ज्यादा होता है।

विश्व में लगभग 47.35 मिलियन पुरुष तथा महिलाओं लगभग 41.81 मिलियन अविवाहित है। पिछले दो दशकों में अविवाहित व्यक्तियों की संख्या लगभग 21 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत हो गई है। एक सर्वे के अनुसार लगभग 23% युवा शादी नहीं करना चाहते हैं। 2019 में पुरुषों की लगभग 26.1% तथा महिलाओं की लगभग 19.9% आबादी शादी नहीं करना चाहती थी। एक तरह से देश के एक चौथाई से ज्यादा युवा लड़के-लड़कियां शादी नहीं करना चाहते।  सरकार की एक रिपोर्ट (2019) के अनुसार शादी न करने वाले युवाओं की सबसे अधिक संख्या जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दर्ज की गई है।

 अविवाहित व्यक्तियों का मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अलग पाया गया है जहाँ कुछ को अकेलापन व अवसाद का खतरा होता है, वहीं कुछ मजबूत सामाजिक नेटवर्क, स्वतंत्रता व व्यक्तिगत विकास से बेहतर महसूस करते हैं।

एक बात स्पष्ट करना आवश्यक है कि यह लेख गृहस्थ जीवन में रहने वालों को ध्यान में रखकर लिखित है। बैराग्य धारण करने वालों साधू संतो के लिए अविवाहित जीवन परम आनंद दायक व उत्तम मानसिक स्वास्थ्य का साधन होता है क्योंकि उनकी जीवनशैली, दिनचर्या, सोच विचार, अपेक्षाऐं, इच्छाऐं सामान्य व्यक्ति से अलग होता है।

अविवाहित रहने की प्रवृत्ति में वृद्धि के कारण:-

  • आर्थिक स्वतंत्रता
  • उच्च शिक्षा
  • कैरियर पर अधिक ध्यान
  • जीवनशैली में बदलाव
  • शादी के बाद की जिम्मेदारियों से बचने की इच्छा
  • समाज में बढती स्वीकृत
  • लिव इन रिलेशन का बढता प्रचलन
  • एकांकी परिवार
  • समाजीकरण में दोष
  • आत्मनिर्भरता के बढते अवसर
  • स्वेच्छाचारिता की बढती सोच
  • आधुनिक व सबल होने का दिखावा

मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं:-

अकेलापन:- जीवनभर अकेले रहने से अकेलापन महसूस होता है, खासकर जब आसपास के लोग शादीशुदा हों। परिवार का एकांकी होना। अस्वस्थ होने पर देखभाल हेतु लोगों के उपलब्ध न होने पर अविवाहित की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

सामाजिक दबाव:-  समाज द्वारा अविवाहित होने पर दबाव देना आम बात है क्योंकि अविवाहित रहना सामाजिक मानक के खिलाफ है जिससे सामाजिक दबाव होता है कि शादी कर लें। जिससे व्यक्ति खुद को अलग-थलग समझने लगता है।

रिश्तों की चिंता:- एक समय के बाद खास कर माता पिता के मृत्यु हो जाने पर कोई साथी न मिलने या गलत साथी मिलने की चिंता सताने लगती है। उम्र ढलने के साथ मित्र व रिश्तेदारों से भी सम्पर्क कम होने लगता है जिससे चिंता और बढ जाती है।

आत्म-सम्मान में कमी:- अकेलापन व सामाजिक दबाव के कारण अविवाहित लोगों के आत्म-सम्मान में कमी आने लगता है जिससे नकारात्मकता बढने लगती है।

अवसाद:- लगातार अकेलापन व निराशा की भावना से अवसाद होता है। व्यक्ति अपने रुचिकर कामों में भी अरुचि रखने लगता है उसका जीवन में उम्मीद कम तथा निराशा बढता है। समय रहते इसका प्रबंध न किया जाए तो व्यक्ति में आत्महत्या के विचार आने लगते हैं तथा आत्महत्या का प्रयास भी व्यक्ति कर सकता है।

वचाव:-

सामाजिक नेटवर्क बनाएं:- दोस्तों, परिवार और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाएं। लोगों का सहयोग करें ताकि लोग आप की भी सहायता करें।

 शौक को पूरा करें:- अपने अच्छे शौक की पहचान कर उसे पूरा करें तथा कोई गलत शौक हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें। शौक के माध्यम से कौशल विकास करने का प्रयास करें।

व्यक्तिगत विकास:- यात्रा करें, डायरी लिखें, संगीत सुने। ऐसे काम करें जो आपको खुशी दें और व्यक्तिगत विकास में मदद करें। अच्छे गुणों की पहचान कर उसे और विकसित करें।

स्वयं- देखभाल:- स्वस्थ आहार, पर्याप्त पानी पीऐं, व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें। कैफीन और शराब का सेवन सीमित करें। नियमित दिनचर्या अपनाऐं, हो सके तो सहायक रखें।

सकारात्मक दृष्टिकोण रखने:- विवाहित होने के वजाय अविवाहित होने के फायदों पर ध्यान दें। सकारात्मक सोचें, भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बनाऐं। आवश्यकता होने पर सहयोग लेने में संकोच न करें।

दुविधा में न रहें ले स्पष्ट निर्णय:- ऐसा पाया गया है कि जो लोग अविवाहित रहने की कमजोर इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ते हैं उनमें असमंजस और अनिर्णय की स्थिति बनी रहती है जिससे उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ती है इसलिए यदि एक बार अविवाहित रहने का निर्णय तो उस पर दृढ़ रहें।

पेशेवर मदद लें:- यदि अकेलापन या अवसाद हो तो मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से बात करें। वे भावनाओं को समझने और नकारात्मकता से निपटने में मदद करते हैं। विभिन्न एक्सरसाइज से तनाव कम करने में सहयोग दें सकते हैं।

समूह से जुड़ें:- अविवाहित लोगों व समान अनुभवों वाले लोगों के समूहों में शामिल होना अच्छे मानसिक स्वास्थ्य में सहायक होता है। अपनी भावनाओं को साझा करने व समझने में आसानी होती है।

शादी का लें निर्णय:- अविवाहित यदि अकेले रहने से लंबे समय तक व गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहें हो तो उन्हें एक बार शादी कर लेने का गंभीरता से विचार करके निर्णय लेना चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अविवाहित लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसके लिए अपने सामाजिक नेटवर्क को मजबूत करना, दोस्तों और परिवार से जुड़ाव, शौक को पूरा करना महत्वपूर्ण है। अकेलेपन को दूर करने के लिए व्यक्ति को अपनी रुचियों व सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहना अच्छा होता है। नियमित योग, ध्यान और व्यायाम करने से भी मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अपने आप हमेशा अच्छे व रुचिकर कार्यों व्यस्त रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम है।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी
वरिष्ठ परामर्शदाता
एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »