NEW English Version

उत्तर प्रदेश दिवस और 77 वां गणतंत्र दिवस नगर निगम में मनाया गया धूमधाम से

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुल्हन की तरह नगर निगम सेवा भवन सहित प्रमुख चौराहों, महापुरुषों की प्रतिमाओं को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया तो वही परंपरागत गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7:00 से 8:00 के बीच नगरीय क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर निगम अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया।

महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदों/अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से सेवाभवन में तिरंगा फहराया और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प दिलाया। नगर निगम सेवाभवन में भगवान बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आयोजित सांस्कतिक कार्यक्रम में महापौर, नगर आयुक्त, पार्षदो सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भारत के संविधान और आज़ादी के अमर वीर सपूतों के जीवन पर प्रकाश डाला।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को महापौर नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ पार्षदों ने संयुक्त रूप से शॉल उड़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया वही बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर, नगर आयुक्त व पार्षदों ने नगर निगम के विभिन्न विभाग में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों, सफ़ाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माण में महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश ने पिछले 8 से 9 माह में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा नगरीय सुविधाओं, विकास कार्यो, सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण, मार्ग प्रकाश के ऑटोमेशन, सड़को को कचरा मुक्त बनाने, संपति कर वसूली को पर प्रभावी बनाने के क्रम में किये गए कार्यो व उपलब्धियों के बारे में बताया।

नगर आयुक्त ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप अलीगढ़ नगर निगम शहर में चौमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है माननीय महापौर जी के नेतृत्व में नगर निगम के हर अधिकारी कर्मचारी और सफाई कर्मचारी के सहयोग के बल शहर विकास, स्वच्छता व बदलाव की ओर अग्रसर हो रहा है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने भारत माता व वंदेमातरम करते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत व माननीय मुख्यमंत्री जी के विकसित उत्तर के स्वप्न को साकार करने के लिए अलीगढ़ नगर निगम का वर्तमान बोर्ड निरंतर प्रयासरत है शहर में चौमुखी विकास के लिए इस बोर्ड के कार्यकाल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पार्षद राकेश ठाकुर, मनोज कुमार, दिनेश भारद्वाज अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव, मुख्य अभियंता वीके सिंह अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह, सहायक लेखाधिकारी भरत कुमार पशु कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता कर अधीक्षक विशाल सिंह आरके कमल बेचन सिंह नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना मंत्री मानवेन्द्र बघेल विजय गुप्ता नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी प्रेम प्रकाश, सुबोध शर्मा, सतेंद्र सिंह देशदीपक सीपी सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, एहसान रब सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता कार्यक्रम की व्यवस्था स्टोर कीपर संजय सक्सेना-कार्यकम फ़ोटो/कवरेज/प्रेस पब्लिक ब्रीफिंग मीडिया सहायक अहसन रब द्वारा की गई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »