कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के ऑडिटोरियम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता सम्मान समारोह तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम की महिलाओ के सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह महापौर प्रशान्त सिंघल, मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह तथा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, मंडलायुक्त एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित 12 मानकों स्रोत पृथक्करण, सामुदायिक एवं घरेलू कम्पोस्टिंग, स्वच्छ बैंक-लेन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक निषेध, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, आईईसी अभियान, स्वच्छ शौचालय, जीवीपी/ब्लैक स्पॉट परिवहन, जीरो वेस्ट इवेंट, नाला-नाली सफाई, स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय स्वच्छ सारथी क्लब तथा स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार वार्डों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 43, 75, 37 एवं 09 को उत्कृष्ट स्वच्छ वार्ड घोषित किया गया। संबंधित पार्षदों अंजना गुप्ता, सबा खान, शकुलदीप पांडेय एवं लालसिंह के साथ-साथ संबंधित वार्डों के स्वच्छता निरीक्षक, सेनेटरी सुपरवाइजर तथा सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वच्छता निरीक्षक के रूप में बिशन सिंह, अनिल सिंह, रामजीलाल एवं प्रकाश सिंह को सम्मान मिला। स्वच्छता सुपरवाइजर के रूप में सुनील कुमार, दीप कुमार, विक्रांत, किशन वीर, उमेश, प्रीतम यादव, साहिल एवं राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं सफाई कर्मचारियों में मनोज, मालती देवी, वासुदेव, नीरू, संदीप, शोभा, सरोज देवी एवं प्रशान्त को सम्मान प्रदान किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी लीड स्वच्छता सम्मान” से पार्षद अंजना गुप्ता, अंशु अग्रवाल, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव, श्री नीरज वार्ष्णेय, मीनू, रजनी देवी, प्रेमलता तथा रीना को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुँचाने हेतु नगर निगम द्वारा तैयार किए गए स्वच्छता रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, मंडलायुक्त एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महापौर श्री प्रशान्त सिंघल ने कहा कि स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का विशेष महत्व है। सफाई कर्मचारियों के सहयोग से अलीगढ़ स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। यदि सभी नागरिक अपने घर की तरह शहर को भी अपना घर मानकर स्वच्छता को आदत बना लें, तो अलीगढ़ भी स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर की तरह अग्रणी शहर बन सकता है।

