NEW English Version

देखिए ‘लकी मैन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, इस शुक्रवार, 1 मई, शाम 7:30 बजे सिर्फ ज़ी एक्शन पर

ज़ी एक्शन लेकर आ रहा है एक दिल छू लेने वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लकी मैन’, जिसमें हमेशा अपने खास अंदाज से मनोरंजन करने वाले ‘योगी बाबू’ नजर आएंगे। 1 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे प्रसारित होने वाली यह फिल्म हंसी, जज्बात और जिंदगी से जुड़ी कहानी का ऐसा खूबसूरत मेल है, जो घर बैठे पूरे परिवार के साथ देखने का शानदार अनुभव बन जाएगी।

बालाजी वेणुगोपाल द्वारा निर्देशित और थिंक स्टूडियोज़ के बैनर तले निर्मित लकी मैन एक फ़ील-गुड कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा है, जो ईमानदारी, माता‑पिता बनने की जिम्मेदारियों और भौतिक किस्मत की धारणा जैसे विषयों को छूती है। रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी कहानी के साथ, फ़िल्म हल्के‑फुल्के पलों और सार्थक जीवन संदेशों के बीच संतुलन बनाती है, और ऐसी सच्ची भावनाओं को सामने लाती है जो हर उम्र के दर्शकों से जुड़ती हैं।

फ़िल्म में मुरुगन के किरदार को योगी बाबू ने अपने शानदार अभिनय से जीवंत कर दिया है। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अपनी किस्मत बदलने की कोशिश में जुटे एक आम इंसान की मानवीय झलक इस किरदार को बेहद प्यारा और दर्शकों से जुड़ा हुआ बना देती है। वहीं, वीरा अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के ज़रिए कहानी में गहराई और प्रभाव जोड़ते हैं, जबकि रायचल राबेक्का अपने सहज और ज़मीन से जुड़े अभिनय के माध्यम से पारिवारिक कहानी में अपनापन और दिल की गर्माहट भर देती हैं। सभी कलाकार अपनी सशक्त अदायगी से कहानी में कई रंग भरते हैं और इसके भावनात्मक तथा हल्के-फुल्के अंदाज़ को और भी प्रभावशाली बनाते हैं।

जब मुरुगन, जो खुद को हमेशा बदकिस्मत मानता है, एक प्रतियोगिता के जरिए कार जीतता है, तो उसे लगता है कि उसकी बदकिस्मती का दौर अब खत्म हो गया है। लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है, जब वह “लकी” कार चोरी हो जाती है। इसके बाद अपनी कार वापस पाने के लिए मुरुगन को मजबूरी में एक ऐसे पुलिस अधिकारी का सामना करना पड़ता है, जिससे उसकी पुरानी टकरार रही है। इस खोज के दौरान मुरुगन को एहसास होता है कि किस्मत ही जीवन की दिशा तय नहीं करती। अब सवाल यह है—क्या मुरुगन अपनी ज़िंदगी की कमान खुद संभालेगा, या सब कुछ किस्मत के हवाले छोड़ देगा?

हंसी और दिल को छू लेने वाले इस खूबसूरत सफर को देखना न भूलिए। ‘लकी मैन’ का प्रीमियर इस शुक्रवार, 1 मई, शाम 7.30 बजे सिर्फ ज़ी एक्शन पर।

Ranu Bairagi

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »