NEW English Version

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के मेधावियों का सम्मान, छात्रा अदिति सिंह रहीं स्टेट की सेकंड टॉपर

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सफलता को लेकर उत्साह एवं गौरव का वातावरण रहा ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता आई पी एस अधिकारी एवं वर्तमान ए डी जी (वाराणसी जोन) पीयूष मोर्डिया जी रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ संस्कार एवं आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की छात्रा अदिति सिंह रहीं, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय एवं जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, बल्कि प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक हासिल कर विद्यालय एवं वाराणसी जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें विशेष मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अदिति सिंह द्वारा राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करना विद्यालय के इतिहास की अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। संस्था की निदेशिका डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 12वीं के ये मेधावी विद्यार्थी आगामी भविष्य में अपने आप को विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित करेंगे और संस्था का नाम और उज्ज्वल करेंगे ऐसा हमारा दृढ़ विश्वास है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सम्मान समारोह में विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कला वर्ग में रिया श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में अंजलि ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विज्ञान वर्ग के बायो ग्रुप से सुरभि प्रजापति ने 96.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए। मैथ्स ग्रुप में हर्षित मौर्या ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस अवसर पर बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड भी घोषित किए गए, जिसमें बालक वर्ग के अंतर्गत हर्षित मौर्या को बेस्ट स्टूडेंट की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया जो कक्षा 10वीं में सिटी टॉपर भी रह चुके हैं।वहीं बालिका वर्ग में अदिति सिंह को बेस्ट स्टूडेंट की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने विशेष रूप से हॉस्टल के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की भी सराहना की। छात्रावास में रहकर अनुशासित वातावरण में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई पहचान दी है।
यह भी उल्लेखनीय रहा कि मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, इंग्लिश, ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडीज , कमर्शियल आर्ट, हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, भरतनाट्यम , योगा सहित विभिन्न विषयों में कुल 50 विद्यार्थियों ने पूर्णांक (100 अंक) प्राप्त कर नई उपलब्धि स्थापित की। समारोह के दौरान अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »