चांद दर्शन के अनुसार आगामी 28 मई 2026 को मनाए जाने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा मुस्लिम धर्मगुरुओं, मस्जिद कमेटियों, प्रबुद्धजनों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ नगर निगम सेवा भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर आयुक्त द्वारा मुस्लिम धर्मगुरुओं व प्रबुद्ध जनों से ईद-उल-जुहा को लेकर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, कुर्बानी अवशेषों के वैज्ञानिक निस्तारण एवं यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई
ईद-उल-जुहा पर पढ़े जाने वाली परंपरागत नमाज और तीन दिनों तक होने वाली कुर्बानी को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम स्तर से परम्परागत सभी इंतिजामो को बेहतरीन तरीक़े से कराने के का वादा करते हुए ईदगाह कमेटी को पूर्ण आश्वस्त किया परंपरागत व्यवस्थाओं में कोई कमी नही की जाएगी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी होगी।
नगर आयुक्त ने कहा ईद-उल-जुहा पर परम्परागत की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम के सभी अधिकारियों को मुस्तैद कर दिया गया है नगर निगम का प्रयास 26 मई तक शाहजमाल ईदगाह, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह, ऊपरकोट जामा मस्जिद सहित महानगर की सभी धार्मिक स्थलों व मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने का रहेगा।

नगर निगम द्वारा संपूर्ण नगरीय क्षेत्र एवं 90 वार्डों में ईद-उल-जुहा के अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा थाना वाइज़ 05 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी नामित करते हुए उनके साथ अभियंता, सफाई निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, प्रकाश विभाग, जलकल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं।
सेक्टर-01 शाहजमाल ईदगाह क्षेत्र का प्रभारी सहायक नगर आयुक्त श्री वीर सिंह को बनाया गया है। उनके सहयोग में कर अधीक्षक विशाल सिंह, सहायक अभियंता अखण्ड प्रताप, अवर अभियंता लाइट रोहित पाण्डेय, अवर अभियंता निर्माण जगवीर सिंह, एसएफआई वीशन सिंह, आरआई उपेन्द्र वर्मा, अवर अभियंता नरेन्द्र कुमार सिंह एवं पथ प्रकाश सुपरवाइजर विजय तैनात रहेंगे।
सेक्टर-02 ऊपरकोट जामा मस्जिद क्षेत्र का प्रभारी उप नगर आयुक्त श्री अमित कुमार को नामित किया गया है। उनके साथ कर अधीक्षक बेचन प्रसाद, सहायक अभियंता राजवीर सिंह, अवर अभियंता जगवीर सिंह, पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार, जेडएसओ दलवीर सिंह, एसएफआई रामजी लाल, एसएफआई प्रकाश सिंह एवं पेयजल प्रभारी दिव्यांशु व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।
सेक्टर-03 जमालपुर ईदगाह क्षेत्र की प्रभारी सहायक नगर आयुक्त श्रीमती तपस्या यादव को बनाया गया है। उनके सहयोग में कर अधीक्षक आर.के. कमल, अवर अभियंता अमित कुमार, राजस्व निरीक्षक करण पाल सिंह, एसएफआई अनिल सिंह एवं अमित पाल जेई (पथ प्रकाश) तैनात रहेंगे।
सेक्टर-04 जीवनगढ़ ईदगाह क्षेत्र की जिम्मेदारी कर निर्धारण अधिकारी श्री आशीष सेठ को सौंपी गई है। उनके साथ अवर अभियंता गिरीश कुमार, एसएफआई योगेन्द्र यादव, एसएफआई खचेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक मयंक चौधरी, पेयजल प्रभारी वारिष्ठ मौर्य एवं प्रकाश सुपरवाइजर राजेश व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।
सेक्टर-05 हाथीपुल एवं देहलीगेट क्षेत्र का प्रभारी पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को बनाया गया है। उनके सहयोग में पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार एवं निर्माण सुपरवाइजर हाकिम सिंह तैनात रहेंगे।
इनकी रहेगी जिम्मेदारी
महाप्रबंधक(जल) ईद-उल-जुहा के अवसर सम्पूर्ण महानगर की पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायेगें और परम्परागत रूप से ईदगाह, जामा मस्जिद, थाना देहली गेट, सब्जी मण्डी, हाथी पुल, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह आदि क्षेत्रों पर पानी के टेंकर खड़े कराने की व्यवस्था करायेंगे व वर्षा की संभावना को देखते हुये धार्मिक स्थलों के आस-पास पम्प सैट की व्यवस्था मय जनरेटर के किया जाना सुनिश्चित करायेगें।
निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि प्रमुख मार्गों, ईदगाहों एवं मस्जिदों की ओर जाने वाले मार्गों पर यदि कहीं गड्ढे अथवा जलभराव की समस्या हो तो उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वर्षा की स्थिति में जलभराव रोकने हेतु निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक सामग्री एवं कर्मचारियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग को पर्व के दौरान विशेष सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। कुर्बानी के अवशेषों को ढंककर ले जाने, नियमित उठान एवं निर्धारित स्थलों तक पहुंचाने हेतु विशेष वाहनों एवं अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी वार्ड में कुर्बानी के अवशेष खुले में न पड़े रहें। जेसीबी, ट्रैक्टर, लोडर, ट्रॉली एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सहित इमरजेंसी रिस्पांस हेतु 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रकाश विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की खराबी पाए जाने पर तत्काल सुधार कराया जाए।
खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने वार्ड व तैनाती स्थल की सफाई व्यवस्था के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें और कुर्बानी के अवशेष किसी भी दशा में खुले में न पड़े रहें और कुर्बानी के अवशेषों के प्रतिदिन निस्तारण करायेंगे। कुर्बानी अवशेषों के निस्तारण हेतु शहर में विभिन्न परंपरागत स्थलों एवं मोबाइल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सभी वार्डों में अतिरिक्त मोबाइल टैंपो एवं ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी तैनात रहेंगी ताकि अवशेषों क निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
नगर आयुक्त ने बताया कि कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 1533 को राउंड-द-क्लॉक संचालित किया जाएगा जहां शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु स्टाफ, वाहन एवं टीमों की तैनाती रहेगी। साथ ही आवारा पशुओं की रोकथाम हेतु विशेष कैटल कैचर टीमों को सक्रिय रखा जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि समस्त जोनल अधिकारी अपने अपने ज़ोन की मस्जिद, मदरसा व ईदगाह के प्रबंधन समिति, मुल्ला मौलवी व मुतवाली से संपर्क कर कुर्बानी के अवशेषों को हटवाने के लिए व्यवस्थाएं कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
नगर आयुक्त ने बताया कि पशु कल्याण अधिकारी ईद-उल-जुहा के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें और खुले में घूमने वाले पशुओं के स्वामियों पर कार्यवाही कराएंगे।
नगर आयुक्त ने बताया कि ईद-उल-जुहा की परंपरागत व्यवस्थाओं को समय से करने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित किया गया
नगर आयुक्त ने बताया कि कुर्बानी के अपशिष्ट को दफ़नाने के लिए दो जगह चिलकोरा व स्लाटर हाउस पर बड़े गड्ढे खुदवाए जायेगे साथ साथ ही लगभग चिन्हित 100 स्थानों पर कुर्बानी के अपशिष्ट डालने के लिए ट्रैक्टर ट्राली, मोबाइल ट्रैक्टर, 90 मोबाइल टेम्पो को लगाया गया जो लगातार तीन दिन एरिया में घूमते रहेंगे 25 पेयजल टैंकर को किसी भी आपात स्थिति के लिए भरवाकर रखा जाएगा।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मुस्लिम धर्मगुरुओं, मस्जिद कमेटियों एवं प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नगर निगम का सहयोग करें और कुर्बानी के अवशेष निर्धारित स्थानों एवं नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों में ही डालें, ताकि शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में अवशेष सार्वजनिक स्थलों, नालियों अथवा सड़कों पर न डाले जाएं। नगर निगम की टीमें 24 घंटे सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी तथा स्वयं वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में रहकर निरीक्षण करेंगे।
बैठक में नाज़िर संजय सक्सेना, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब, मोहम्मद रेहान उस्मान खान मुफ़्ती मोहम्मद अयाज़ खान सय्यद ज़मीर अहमद क़मार खान रहीम उदलीन मोहम्मद राशिद वसीर सय्यद इक़बाल हुसैन प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद खान गुलज़ार अहमद आदि मौजूद थे। एहसान रब