NEW English Version

ज़रा सँभाल के आना सेवाभवन- गुटखा, तंबाकू, पान मसाला चबाकर सेवा भवन आना पड़ेगा बहुत भारी-पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ 1000 का लगेगा जुर्माना

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम सेवा भवन परिसर की साफ सफाई, सुंदरता एवं परिसर को खूबसूरत बनाए रखने के उद्देश्य से सेवा भवन में गुटखा, तंबाकू, पान मसाला एवं अन्य प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं और सभी निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये कहा है।

नगर आयुक्त ने बताया कि सेवा भवन कार्यालय के विभिन्न निरीक्षणों के दौरान यह पाया गया कि अनेक स्थानों पर गुटखा एवं पान की पीक से दीवारें, भवन के कोने तथा शौचालय गंदे किए जा रहे हैं, जिससे भवन की स्वच्छता एवं खूबसूरती प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में सेवा भवन के रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है ऐसे में भवन की साफ-सफाई बनाए रखना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण सेवा भवन परिसर को “गुटखा/तंबाकू मुक्त क्षेत्र” घोषित किया गया है। आदेशो में कहा गया है की यदि किसी भी कर्मचारी अथवा व्यक्ति द्वारा परिसर में गुटखा, तंबाकू या पान मसाला का सेवन अथवा थूककर परिसर को गंदा करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध ₹1000 तक का अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी विभाग में प्रतिबंधित पदार्थों के उपयोग की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का सेवा भवन जनसेवा का प्रमुख केंद्र है। स्वच्छ, स्वस्थ और अनुशासित कार्यालय न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाता है बल्कि आमजन के समक्ष भी एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत करता है। गुटखा एवं तंबाकू जैसे पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं और इनके कारण सार्वजनिक परिसरों की स्वच्छता भी प्रभावित होती है। नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे तथा सेवा भवन को आदर्श कार्यालय परिसर बनाने में सहयोग प्रदान करे।अहसान रब, मीडिया सहायक

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »