NEW English Version

सीएम ग्रिड हाथरस अड्डे से कालीदह मरघट से अवतार नगर होते हुए रेलवे फाटक तक वर्ल्ड क्लास सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम अर्बन (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत हाथरस अड्डे से कालीदह मरघट से अवतार नगर होते हुए रेलवे फाटक तक लगभग 3.23 किलोमीटर सड़क के व्यापक पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ सोमवार सायं भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ किया गया। 

भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से पार्षदो/अधिकारियों व स्थानीय नागरिको की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परियोजना का शुभारंभ किया। 

परियोजना एक नज़र में

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप सी.एम. ग्रिड्स योजनांतर्गत वार्ड नं 1,5,7,28 एवं 60 मे हाथरस अड्डा, कालीदह मरघट से अवतार नगर होते हुए रेलवे फाटक तक 3.233 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण के साथ साथ यूटिलिटी ओवर हेड विद्युत लाइन शिफ्टिंग, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सौंदर्यीकरण लगभग ₹56.72 करोड़ की लागत से कराया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के  इस सड़क को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा और अगले 8 से 9 महीने में इसके सभी निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

तकनीकी जानकारी

नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत सड़क का चौड़ीकरण एवं नवीन निर्माण विद्युत लाइनों की यूटिलिटी शिफ्टिंग दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण सीवर एवं पेयजल लाइन की व्यवस्था आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। यह कार्य 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य नगर निगम अलीगढ़ के माध्यम से उर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (URIDA) द्वारा कराया जाएगा।

इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की सड़क क्षमता में वृद्धि होगी जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यातायात जाम में कमी आएगी तथा एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों का सुगम संचालन सुनिश्चित होगा। 

नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क के साथ बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित होने से वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। साथ ही आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों एवं विद्युत लाइनों के व्यवस्थित शिफ्टिंग से सड़क सुरक्षा, सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम का लक्ष्य है कि इस सड़क को भी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए।  रिकार्ड समय लगभग 8 से 9 माह में इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

oplus_0

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर  में तीव्र गति से विकास हो रहा है कालीदह शहर की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त सड़क है इसके आधुनिक स्वरूप में विकसित होने से नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं उच्च गुणवत्ता की शहरी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ में चौमुखी विकास अपनी पूरी गति से हो रहा है मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने नगरीय विकास के लिए खुले मन से अलीगढ़ के विकास की हर योजना को स्वकृति प्रदान कर नगर विकास का बजट बढ़ाया जिसके फल स्वरुप सीएम ग्रिड की सौगात अलीगढ़ को मिल रही है  सीएम ग्रिड के ज़रिए अलीगढ़ में विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है।

कार्यक्रम में पार्षद राजकिशोर माहौर, सुमन देवी, राज बहादुर सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, पवन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अगनलाल सैनी, गुरुदास प्रजापति, सुभाष चंद शर्मा, महावीर सिंह पूर्व पार्षद अलका गुप्ता आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »