NEW English Version

स्कूली छात्रा की अपील पर नगर आयुक्त ने लिया तत्काल संज्ञान लगभग 45 लाख की लागत से पंचवटी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू

वार्ड संख्या 24, देवसैनी क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी की एक स्कूली छात्रा द्वारा बीती 29 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश शासन से अपने क्षेत्र की खराब सड़क का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया गया था। छात्रा द्वारा वीडियो के माध्यम से की गई इस जनहित की अपील का संज्ञान नगर निगम अलीगढ़ द्वारा तत्काल लिया गया।

वीडियो संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कराकर सड़क निर्माण का प्रस्ताव तत्काल तैयार करने तथा निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

लगभग 45 लाख रुपये की लागत से होगा सड़क निर्माण

नगर आयुक्त के त्वरित निर्देश एवं प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात लगभग 45 लाख रुपये की लागत से पंचवटी कॉलोनी की उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। जनहित से जुड़े इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्माण विभाग द्वारा देर रात्रि से ही मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। 

शुक्रवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ख़ुद मौके पर जाकर स्कूली छात्रा व उनके अभिभावकों से मिलकर उक्त सड़क पर नगर निगम द्वारा शुरू किए गए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने स्कूली छात्रा व उसके अभिभावकों को आश्वस्त किया जल्द सड़क, नाली व खरंजा का निर्माण किया जाएगा। मोके पर नगर आयुक्त ने स्कूली छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

वर्तमान में सड़क निर्माण के लिए आवश्यक फिलिंग एवं अन्य प्रारंभिक कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आगामी दो माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद पंचवटी कॉलोनी के स्थानीय निवासियों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा आवागमन करने वाले नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का समाधान होगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि स्कूली छात्रा द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उठाई गई सड़क संबंधी समस्या का नगर निगम द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया, जनसुनवाई अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि छात्रा की अपील को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय मानते हुए तत्काल मौके पर टीम भेजी गई सड़क निर्माण का आगणन तैयार कराया गया और लगभग 45 लाख रुपये की लागत के कार्य को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में शहर के सभी प्राइमरी स्कूलों को लगभग 4 करोड़ की धनराशि से विश्व स्तरीय सुख सुविधाओं से लैस बनाने के का बजट 15वें वित्त आयोग अंतर्गत पारित किया गया इस बजट का इस्तेमाल शहर के सभी प्राथमिक विद्यालय को आधुनिक व विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस बनने के लिए किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »