NEW English Version

हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज


राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़ा शुरू

राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में, 1 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त सचिव श्री अनुराग रोहतगी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर श्री अनुराग रोहतगी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़े की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि देश की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी कार्मिकों से हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने और सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
हिंदी पखवाड़ा 2026
हिंदी पखवाड़े की शुरुआत के साथ आज उर्वरक विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य हिंदी के प्रति रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं कार्यालयी कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना रहा।#हिंदीपखवाड़ा2026 #राजभाषाहिंदी pic.twitter.com/JLjjBMXoXU— Department of Fertilizers (@BharatUrvarak) September 1, 2026

उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग राजभाषा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इसी क्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्री अमित पाल, श्री संजीत, श्रीमती सुनीता नेगी, सुश्री प्रियंका सूर्यवंशी, श्री अजय कुमार, श्री मयंक आर्य, श्री मोहम्मद तौफीक हुसैन, श्री रूपेंद्र सिंह, श्री अतुल, श्री देव कुमार सैनी, सुश्री अलका कुमारी, सुश्री काव्य श्रीवास्तव, सुश्री खुशी मीणा, सुश्री मीनाक्षी सिंह, श्री सूर्य प्रकाश थपलियाल एवं श्री विजय कुमार झा ने भाग लिया।

उर्वरक विभाग में उप-निदेशक (राजभाषा) विमला दहिया ने बताया कि पूरे पखवाड़े के दौरान हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यालयी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साभार : पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »