NEW English Version

राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए सैकड़ो छात्राओ से नगर आयुक्त ने किया संवाद

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं के मार्गदर्शन एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किये गए संवाद कार्यक्रम के क्रम में बुधवार दोपहर नगर आयुक्त  प्रेम प्रकाश मीणा ने रतन प्रेम डी.ए.वी. इंटर कॉलेज अलीगढ़ में सैकड़ों छात्राओं के साथ संवाद किया।

नगर आयुक्त ने छात्राओं से अपने छात्र जीवन से लेकर बीटेक आईआईटी मुंबई से विदेश में प्राइवेट सेक्टर में सेवा फिर वापिस आकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनने तक के सफर को साझा करते हुए कहा सफलता के लिए जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना निरंतर मेहनत करना समय का सदुपयोग तथा सेल्फ स्टडी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन में आने वाली चुनौतियों और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। 

संवाद के दौरान छात्राओं ने नगर आयुक्त से शहर की स्वच्छता व जलनिकासी में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संवाद कार्यक्रम में छात्राओ ने नगर आयुक्त से आईएएस परीक्षा की तैयारी, कैरियर चयन, अध्ययन पद्धति, टाइम टेबिल एवं प्रशासनिक सेवा में कार्य करने के अनुभवों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे नगर आयुक्त ने छात्राओं के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

संवाद कार्यक्रम शासन द्वारा निर्धारित उस पहल का हिस्सा है जिसके अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय पुलिस सेवा एवं भारतीय वन सेवा के युवा अधिकारियों द्वारा इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद मार्गदर्शन एवं उन्हें प्रेरित किया जाना है।

संवाद कार्यक्रम में नगर आयुक्त के साथ डीआईओएस, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »