NEW English Version

त्योहारों पर रोशन होगा शहर-स्ट्रीट लाइट से जल्द जगमगायेगा शहर-महापौर व नगर आयुक्त का वादा

आगामी त्योहारों श्री रामलीला नवरात्र दशहरा दीपावली को देखते हुए नगर निगम के 90 पार्षद वार्ड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुधारने की क़वायद व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में लापरवाही पर एक्शन लेने का अब नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मन बना लिया है। पिछले कई दिनों से शहर की ख़राब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के संबंध में पार्षदो व नागरिकों की शिकायतो का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने सीधे शहर की गंभीर समस्या के समाधान के संबंध में स्थानीय पार्षदों से सीधे संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये है।

बुधवार को नगर निगम सेवा भवन सभागार में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था से संबंधित जनसमस्याओं, प्रकाश बिंदुओं की स्थिति, खराब/बंद स्ट्रीट लाइटों, नए प्रकाश बिंदुओं की आवश्यकता तथा पथ प्रकाश व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण, वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था की वर्तमान स्थिति पथ प्रकाश की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों व पार्षदों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण करने के लिए सभी पार्षदो के साथ बैठक की।

बैठक में नगर आयुक्त ने पार्षदों से उनके-अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइट की वर्तमान स्थिति, खराब एवं बंद प्रकाश बिंदुओं, नए प्रकाश बिंदुओं की आवश्यकता, मरम्मत कार्य में आ रही समस्याओं तथा पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझावों की जानकारी सीधे प्राप्त की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आगामी 15 दिनों में शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में स्पष्ट सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के बाद अब पथ प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर दुरुस्त कराया जाएगा।

नगर आयुक्त का बड़ा कदम

बैठक में नगर आयुक्त ने नगर निगम की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का कार्य देख रही दोनों कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी। जोन-1 एवं जोन-2 में पथ प्रकाश व्यवस्था का कार्य देख रही ट्रेडिंग इंजीनियर्स, झांसी तथा जोन-3 एवं जोन-4 में कार्यरत मेसर्स मैट्रिक्स मीटर्स, ग्रेटर नोएडा को अंतिम 15 दिनों की मोहलत दी गई है। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में यदि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तथा नागरिकों एवं पार्षदों की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित फर्मों के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अनुबंध निरस्त करने के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी 15 दिनों में नगर निगम के सभी 90 पार्षद वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का विशेष सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान प्रत्येक वार्ड में स्थापित स्ट्रीट लाइटों की संख्या, चालू एवं खराब प्रकाश बिंदुओं, मरम्मत की आवश्यकता तथा अतिरिक्त प्रकाश बिंदुओं की जरूरत का वार्डवार डाटा तैयार किया जाएगा। इस सर्वे में संबंधित पार्षदों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर आवश्यकताओं का चिन्हांकन किया जा सके।

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में होगा सुधार

नगर आयुक्त में बैठक में पार्षदों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए बताया कि अगले 15 दिनों में सभी पार्षद वार्ड में स्ट्रीट लाइट की स्थिति का सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में वार्ड में लगी स्ट्रीट लाइट की स्थिति व आवश्यकता का डाटा पार्षदों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं भौतिक सत्यापन के लिए नगर निगम जलकल विभाग के दोनों अवर अभियंताओं को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दो-दो जोन का अवर अभियंता यांत्रिक का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही जलकल विभाग के सुपरवाइजरों को भी पथ प्रकाश व्यवस्था से संबद्ध किया जा रहा है। इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिससे शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।

अगले 15 दिनों में सर्वे के उपरांत सभी पार्षद वार्डों में स्ट्रीट लाइट की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए डिमांड को तैयार किया जाएगा ताकि बजट के आधार पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट को खरीदा जा सके। स्ट्रीट लाइट के लिए जिम्मेदार दोनों कंपनियां अपने-अपने जोन में स्ट्रीट लाइट से संबंधित जन समस्याओं के समाधान के लिए अतिरिक्त बड़े वाहनों को तैनात करेंगे और इन वाहनों पर स्ट्रीट लाइट मरम्मत से संबंधित सभी उपकरण और सामान साथ लेकर संबंधित पार्षद वार्ड में जाएंगे।

एजेंसी को निर्धारित अनुबंध के अनुसार 12 घंटे के अंदर प्रत्येक दशा में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर उसे ठीक करना होगा। अवर अभियंता अपने-अपने जोन में पार्षदों के साथ प्रतिदिन रात्रि में दो घंटे दो पार्षद वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस दौरान बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों, अंधेरे वाले स्थानों तथा नए प्रकाश बिंदुओं की आवश्यकता का मौके पर ही चिन्हांकन किया जाएगा। संबंधित एजेंसी अगले तीन दिनों में नगरीय क्षेत्र में स्थापित किए गए सीसीएमएस बॉक्स पर नगर निगम हेल्पलाइन नंबर 1533 को जनहित में लिखवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसियों को अतिरिक्त टीमें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से प्रमुख सड़कों, मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों, रामलीला स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नगर निगम की प्रत्येक स्ट्रीट लाइट को चालू एवं दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों की होगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि आगामी त्योहार अलीगढ़वासियों के लिए विशेष महत्व रखते हैं श्रीरामलीला, नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में नगर निगम का प्रयास है कि शहरवासियों को त्योहारों के दौरान स्वच्छ सुरक्षित एवं बेहतर रोशनी वाला शहर उपलब्ध कराया जाए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि अगले 15 दिनों में शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में स्पष्ट सुधार दिखाई देना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। दोनों कार्यदायी एजेंसियों को अंतिम अवसर दिया गया है। यदि 15 दिनों की निर्धारित अवधि में व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो अनुबंध की शर्तों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी आवश्यकता पड़ने पर अनुबंध समाप्त करने तथा प्रदेश स्तर पर संबंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में नगर निगम के सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »