NEW English Version

लगभग 29 लाख 82 हज़ार की लागत से 8 माह से भी कम समय में वार्ड 18 कृष्णापुरी बाबू लाल जैन इंटर कालेज वाली गली में 370 मीटर लंबी सड़क निर्माण का हुआ भव्य लोकार्पण

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन एवं नगरीय विकास को गति देने की मंशा के अनुरूप महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। सोमवार को महापौर प्रशान्त सिंघल पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 8 माह से भी कम समय में बनकर तैयार हुई वार्ड-18 बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज वाली गली, खिरनी गेट पुलिस चौकी के सामने से विनय बिल्डिंग मटेरियल की दुकान तक सी.सी. सड़क एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का  संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। लोकार्पण के होते ही इस नवनिर्मित सड़क एवं नाली को आम नागरिकों के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा व उनके मार्गदर्शन में नगरीय विकास कार्यो को तेजी से कराये जाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। शहर में सीएम ग्रिड सड़को के निर्माण का साथ साथ स्ट्रीट लाइट ऑटोमेशन, ट्यूबवेल के ऑटोमेशन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, अलीगढ़ प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार निर्माण, महत्वपूर्ण पार्को के सौंदर्यीकरण, मातृत्व शक्ति चौक, गांधी पार्क में इमर्सिव रूम, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस सूतमिल से जीटी रोड,  सूतमिल से नादा पुल  सड़क निर्माण, शहर के पुलों के नीचे सौन्दर्यकरण व सभी 90 पार्षद वार्डो में तंग गलियों में सड़क, नाली खरंजा निर्माण कार्य, जैसे महत्वपूर्ण कार्यो से शहर की सुंदरता बढ़ी है और नगरीय सुविधाएं प्रभावी बनी है। 

उन्होंने कहा अलीगढ़ में स्थानीय नागरिकों के सहयोग की वजह से ही सीएम ग्रिड फेज-1 फेज-2 व फेज-3 की सड़कों के निर्माण कार्य में प्रदेश के सभी नगर निगमों में अग्रिणी है। आज वार्ड 18 में लगभग 29 लाख 82 हज़ार की लागत से बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज वाली गली, खिरनी गेट पुलिस चौकी के सामने से विनय बिल्डिंग मटेरियल की दुकान तक 370 मीटर सी.सी. सड़क एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर इसको आम नागरिकों के प्रयोग के लिए सौप दिया गया है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कहा कि  माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक जनसुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ विकास व बदलाव की ओर निरंतर अग्रसर है शहर में विकास की नई परिभाषा नगर निगम लिख रहा है। नवनिर्मित सड़क यहां रहने वाले लोगों को एक नई दिशा में लेकर जाएगी। नवनिर्मित सड़क से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या के समाधान में भी सहायता मिलेगी। 

लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, पार्षद  पवन कुमार गुप्ता, अगन लाल, राजबहादुर, लाल सिंह, राजीव जैन, मंयक जैन मोनेश जैन शरद जैन अशोक जैन दोशी अनुराग शर्मा प्रदुम्न जैन सहायक अभियंता दानिश नक़वी जेई गिरीश कुमार, मीडिया सहायक एहसान रब, स्टेनो देश दीपक, योगेंद यादव डॉ तरुण शर्मा सहित स्थानीय नागरिक व व्यापारी बंधु मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »