NEW English Version

चंडीगढ़ में लॉन्च हुआ टाइगर टीवी, पंजाबी और हिंदी मनोरंजन को मिलेगा नया प्रीमियम प्लेटफॉर्म

लायंसगेट प्ले के संस्थापक रोहित जैन ने चंडीगढ़ में टाइगर टीवी लॉन्च किया। यह पंजाबी और हिंदी मनोरंजन के लिए एक प्रीमियम प्लेटफॉर्म है, जो 15 अक्टूबर 2026 से भारत सहित दुनिया के 12 बाजारों में उपलब्ध होगा। लॉन्च कार्यक्रम में गिप्पी ग्रेवाल, अंगद बेदी, प्रिंस कंवलजीत सिंह सहित मनोरंजन जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

टाइगर टीवी का उद्देश्य भारत और विदेशों में रहने वाले पंजाबी एवं हिंदी भाषी दर्शकों को उनकी भाषा, संस्कृति और पसंद से जुड़ा खास मनोरंजन उपलब्ध कराना है। कंपनी की योजना अगले तीन वर्षों में 500 करोड़ रुपये से अधिक का कंटेंट आईपी पोर्टफोलियो तैयार करने और पहले वर्ष में 50 से अधिक टाइटल्स के प्रीमियर की है।

रोहित जैन, संस्थापक एवं सीईओ, लायंसगेट प्ले ने कहा, “जब हमने लायंसगेट प्ले की शुरुआत की थी, तब भारत में हॉलीवुड मनोरंजन के लिए कोई समर्पित प्लेटफॉर्म नहीं था। हमने इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। टाइगर टीवी के जरिए हम इसी रणनीति को क्षेत्रीय मनोरंजन के लिए अपना रहे हैं। हर भाषा महत्वपूर्ण है और उसके दर्शकों को एक अलग, समर्पित प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए, न कि केवल भाषा का एक सेक्शन या डब की गई फिल्मों की सूची। पंजाबी कंटेंट से हमारी शुरुआत हो रही है और भविष्य में इस मॉडल को भारत की अन्य भाषाओं तक भी ले जाने की योजना है। स्ट्रीमिंग ने भाषाओं की सीमाएं कम कर दी हैं, इसलिए बेहतरीन क्षेत्रीय कहानियों को क्षेत्र तक सीमित रखने की कोई वजह नहीं है।”

पंजाबी कंटेंट में दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा, सोनम बाजवा और एम्मी विर्क से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। वहीं, हिंदी कंटेंट में ‘द ताज स्टोरी’ और ‘आखिरी सवाल’ जैसे टाइटल्स शामिल हैं। लॉन्च के दौरान अंगद बेदी और पूजा गौर अभिनीत क्राइम थ्रिलर ‘दानव’ की पहली झलक दिखाई गई। साथ ही, आगामी एआई प्रोजेक्ट ‘एकलव्य’ का भी अनावरण हुआ।

भारत में टाइगर टीवी 349 रुपये प्रति तिमाही और 799 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »