पंजाबी मनोरंजन जगत में एक नई पेशकश के साथ Sidhu Brothers Entertainment ने SBE Studios के सहयोग से अपनी आगामी पंजाबी वेब सीरीज़ ‘ऑस्ट्रेलियन छल्ले’ का ट्रेलर रिलीज़ किया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया इंटरैक्शन के दौरान सीरीज़ की टीम ने मीडिया से बातचीत की और इसके कॉन्सेप्ट, कहानी तथा निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए।

ऑस्ट्रेलिया की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज़ उन पंजाबियों की ज़िंदगी को दर्शाती है, जो बेहतर भविष्य और बड़े सपनों की तलाश में अपना घर छोड़कर विदेश जाते हैं। नई जगह पर खुद को स्थापित करने की चुनौतियों से लेकर दोस्ती, रिश्तों, हंसी-मज़ाक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव तक, यह कहानी विदेश में रहने वाले पंजाबियों के अनुभवों को मनोरंजक अंदाज़ में पेश करती है।
सीरीज़ का उद्देश्य दर्शकों को ऐसी कहानी से जोड़ना है, जिसमें उन्हें अपनी ज़िंदगी, अपने दोस्तों और अपनों से दूर रहने के अनुभवों की झलक दिखाई दे।सीरीज़ का निर्माण जसकरण सिद्धू और बलकरण सिद्धू ने किया है, जबकि निर्देशन यादू बराड़ ने संभाला है। जसकरण सिद्धू इसके क्रिएटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। कहानी Mannjinder Singh ने लिखी है, सह-लेखन सपिंदर शेरगिल ने किया है और स्क्रीनप्ले सिम्मा घुम्मन ने तैयार किया है।
सीरीज़ में पुखराज भल्ला, जस्स ढिल्लों, जसकरण सिद्धू, किंग बी चौहान और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
‘ऑस्ट्रेलियन छल्ले’ आज, 16 अक्टूबर 2026 से Sidhu Brothers Entertainment के आधिकारिक YouTube चैनल पर स्ट्रीम होगी। दर्शक इस मनोरंजक सफर का आनंद अपने परिवार के साथ ले सकते हैं।