NEW English Version

एक्शन से भरपूर दुनिया को दिखाता है अजय देवगन की भोला का दूसरा टीज़र!

मुस्कान सिंह

अजय देवगन की भोला फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही, फिल्म सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। पहला टीज़र लॉन्च होने के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, जिससे जनता के बीच उत्साह भी एक पायदान ऊपर पहुंच गया है। मास महाराजा ने अब फिल्म का दूसरा टीज़र रिलीज किया है और यह एक्शन से भरपूर एक मसालेदार, उत्तेजित व मनोरंजन से भरपूर फिल्म का वादा करती है। टीजर में अजय देवगन बेहद आक्रामक और डायनैमिक नजर आ रहे हैं। यह टीज़र यूनिक कैरेक्टर्स में स्टेलर स्टारकास्ट को भी दर्शाता है, जिसमें तब्बू एक पुलिस वाले के रूप में अपने एक्शन एलिमेंट दर्शाती हैं, वहीं दीपक डोबरियाल प्रमुख विलेन के रूप में पहली बार देखने को मिलेंगे, जबकि  विनीत कुमार, गजराज राव व अन्य के साथ संजय मिश्रा ग्रे पुलिस वाले के रूप में नजर आएंगे।

भोला अजय देवगन की चौथी निर्देशित फिल्म है और यह एक निडर पिता की कहानी है जो अपनी छोटी बेटी तक पहुंचने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। ड्रग लॉर्ड्स, भ्रष्ट फोर्सेज और कई उतार चढ़ाव के बाद भी भोला के लिए कोई रूकावट नहीं है, वह बाहर से एक फाइटर है और अंदर से एक रक्षक है। अजय देवगन की अब तक की सबसे साहसी फिल्म के रूप में देखी जा रही, भोला की वन-नाइट स्टोरी एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो अपने विश्वास के कारण अजेय है, जो उसे विभिन्न रूपों में दुश्मनों से लड़ने के लिए, भले वह मानव हों या नहीं, हर तरह से अधिक शक्तिशाली बनाता है। भोला 30 मार्च 2023 को आ रहा है। फिल्म को अपने नजदीकी थिएटर में 3डी और आईमैक्स में देखा जा सकता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »