रक्त रहे या ना रहे, राष्ट्र हमेशा रहेगा… देश भक्ति के इसी जज़्बे से सराबोर है फिल्म ‘राष्ट्र कवच ओम’, जो इस रविवार 19 फरवरी को एंड पिक्चर्स के जरिए आपके टेलीविजन स्क्रीन्स पर दस्तक देने जा रही है। नवोदित डायरेक्टर कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आदित्य रॉय कपूर की पहली संपूर्ण एक्शन-ड्रामा फिल्म है,
जो देशभक्ति, विश्वास और विश्वासघात की एक दिलचस्प कहानी है। जबर्दस्त एक्शन के साथ दिल में गहरे राज़ लिए ओम आपको अपनी सीट से बांध लेगा। यह फिल्म एक पैरा कमांडो ओम राठौर का सफर दिखाती है, जो परमाणु हमले से देश की रक्षा करने के लिए कवच की खोज के मिशन पर है। अपने रास्ते में आने वाले तमाम दुश्मनों से मुकाबला करते हुए ओम अपनी जान दांव पर लगाकर अपनी बहादुरी साबित करता है। आमने-सामने की मुठभेड़, हवाई स्टंट्स और होश उड़ा देने वाले एक्शन के साथ ‘राष्ट्र कवच ओम’ आपको जबर्दस्त रोमांच से भर देगी। यह कवच करेगा हर हमले का मुकाबला ‘राष्ट्र कवच ओम’ के प्रीमियर में, इस रविवार 19 फरवरी को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर। मुस्कान सिंह
मंदिर निर्माण में दें अपना पवित्र सहयोग
🙏 श्री शिव शक्ति मंदिर, सिंहपुर (बलिया, उ.प्र.) का निर्माण वर्ष 1958 के आसपास स्व. टीमल सिंह द्वारा कराया गया था। वर्तमान में इसका संरक्षण आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान कर रहा है।
अब मंदिर के पुनर्निर्माण, विस्तार एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्रस्तावित है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्य कार्य में यथासंभव अनुदान देकर सहयोग करें।
आपका छोटा योगदान भी बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
Aadhunik Vaishvik Kalyan Sansthan (Trust)
Punjab National Bank
Account number : 6058002100004741
IFSC Code: PUNB0605800
Book Showcase
Best Selling Books
Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life