NEW English Version

नगर निगम में नवागत अपर नगर आयुक्त ने लिया चार्ज- बेहतर साफ सफ़ाई फॉगिंग एंटी लार्वा की व्यवस्था को प्रभावी व बेहतरीन बनाने का रहेगा प्रयास:- नवागत अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया

अलीगढ़: शासन द्वारा नगर निगम अलीगढ़ में काफी लंबे आसे से ख़ाली पड़े अपर नगर आयुक्त(द्वितीय)के पद पर बरेली में तैनात अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया की तैनाती की गई है। गुरुवार सांय नवागत अपर नगर आयुक्त(द्वितीय) ऋतु पुनिया ने प्रभारी नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के समक्ष योगदान किया।

नवागत अपर नगर आयुक्त(द्वितीय) ऋतु पुनिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व सेवा वर्ष 2012 बैच की अधिकारी है वेतमान में बरेली में एडीएम प्रशासन थी इससे पूर्व एडीएम प्रशासन बदायूं रही है। उन्होंने बताया अलीगढ़ की सफाई व्यवस्था बेहतर है इसको जनसहभागिता के साथ नगर आयुक्त महोदय के दिशा निर्देशन में बेहतरीन बनाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही साथ नगर निगम की साफ सफाई फॉगिंग एंटी लार्वा की व्यवस्था को भी और एक्टिव किया जाएगा। 

वही नगर निगम में सीटीओ के पद पर लखनऊ से शासन के निर्देश पर ट्रांसफर होकर आए सीटीओ अशोक सिंह ने भी नगर निगम में योगदान कर दिया है इससे पूर्व अशोक सिंह लखनऊ और गाज़ियाबाद में सेवाएं दे चुके है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नवागत अधिकारियों को बधाई देते हुए नगर निगम हित में जन सहभागिता और पब्लिक की मंशा के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की।

मीडिया सहायक अहसान रब ने बताया कि काफी लंबे अरसे बाद नगर निगम में महिला अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया मैडम की तैनाती हुई है इससे पूर्व अपर नगर आयुक्त(महिला) के रूप में निरुपमा मिश्रा अलीगढ़ नगर निगम में तैनात थी वर्तमान में नगर निगम अलीगढ़ में दो अपर नगर आयुक्त, एक उप नगर आयुक्त व 2 सहायक नगर आयुक्त तैनात है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी केएनए आरपी सिंह सहित नगर निगम के अनेकों अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री माननीय सिंह बघेल विजय गुप्ता सहित ने नवागत अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »