NEW English Version

जेके टायर ने गुजरात में 5वें ट्रक व्हील्स शोरूम का उद्घाटन करते हुए अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार किया 

अहमदाबाद-राजकोट राजमार्ग पर कमर्शियल व्हीकल्स (सीवी) के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन की पेशकश करता है 

राजकोट: भारतीय टायर इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी और रेडियल टायर सेगमेंट में मार्केट लीडर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ ने गुजरात में अपने 5वें जेके टायर ट्रक व्हील्स शोरूम का उद्घाटन करते हुए देश में अपनी खुदरा उपस्थिति को सुदृढ़ किया। श्री टायर्स नाम की इस वन-स्टॉप सॉल्यूशन ब्रांड शॉप का उद्घाटन श्री दिनेश दासानी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, द्वारा कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

6500 वर्ग फुट से अधिक में फैला हुआ यह स्टोर ट्रक व्हील्स की शानदार रेंज की पेशकश करता है, जो ग्राहकों को समग्र सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह स्टोर अहमदाबाद-राजकोट राजमार्ग पर स्थित है, जिसकी स्थापना अपने ग्राहकों को ट्रक और बस के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस प्रदान करने में आसानी प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। यह अत्याधुनिक स्टोर उच्च प्रशिक्षित तकनीकी सलाहकारों, व्हील सर्विसिंग उपकरण, स्मार्ट टायर्स की सम्पूर्ण श्रृंखला, सीवी रेंज के लिए नियमित टायर्स और एक एक्सपीरियंस ज़ोन से सुसज्जित है, जो अपने एक्सक्लूसिव स्टोर्स के लिए जेके टायर की खुदरा पहचान को प्रदर्शित करता है।

गुजरात में इस स्टोर के लॉन्च के साथ कंपनी का लक्ष्य न सिर्फ गुजरात, बल्कि देश भर में अपनी खुदरा उपस्थिति को बढ़ावा देना है। जेके टायर के पास देश भर में 650 से अधिक ब्रांड शॉप्स का एक विस्तृत नेटवर्क है, जो उच्च गुणवत्ता वाली मशीनरी द्वारा सक्षम सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान करता है। साथ ही, यह कम्प्यूटरीकृत व्हील अलाइनमेंट, टायर रोटेशन, नाइट्रोजन इन्फ्लेशन और टायर इन्फ्लेशन जैसी सुविधाएँ भी प्रदान करता है। ये सारी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों के लिए 360 डिग्री अनुभव की पेशकश करना सुनिश्चित करती हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »