NEW English Version

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना और लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना भारत सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना और लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना भारत सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने सभी CAPFs के कर्मचारियों, उनके आश्रितों, पेंशनरों, CGHS लाभार्थियों, AB-PMJAY लाभार्थियों और आम जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान (CAPFIMS) की परिकल्पना की है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान (CAPFIMS) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (AIIMS), नई दिल्ली के एक परिसर के रूप में चलाने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में CAPFIMS और एम्स के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अनुसार चिकित्सा उपकरण और फर्नीचर की खरीद के लिए धन और परिसर के संचालन और रखरखाव के लिए आवर्ती लागत गृह मंत्रालय द्वारा AIIMS, नई दिल्ली को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, परिसर में हॉस्पिटल बेड्स का एक हिस्सा सभी CAPF लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए निर्धारित किया गया है। कैबिनेट ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत CAPFIMS को एम्स, नई दिल्ली के परिसर के रूप में चलाने के लिए 2207.50 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी है। 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान एक अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान है और इसकी स्थापना करीब 2091 करोड़ रुपये की लागत से हुई है। इसमें 970-बेड्स के रेफरल एंड रिसर्च हॉस्पिटल के साथ ही 500-बिस्तर वाला जनरल हॉस्पिटल, 300-बेड्स का सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और 170 आईसीयू/क्रिटिकल केयर बेड हैं। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी में स्थित CAPFIMS मेडिकल कॉलेज (100 सीट), नर्सिंग कॉलेज (60 सीट), और पैरामेडिक्स स्कूल (300 सीट) के साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट/पीजी डिप्लोमा कोर्स (60 सीट) और पोस्ट-डॉक्टोरल कोर्स (डीएम एंड एमसीएच – 10 सीट) भी प्रदान करेगा।

“AIIMS-CAPFIMS Campus” सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही चिकित्सा उपचार, नर्सिंग देखभाल और पैरामेडिकल प्रशिक्षण सहित ट्रॉमा सेंटर, कृत्रिम अंग केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र और शारीरिक पुनर्वास केंद्र सेवाओं के लिए एक एकीकृत समाधान के रूप में सीएपीएफ लाभार्थियों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होगा। यह देश में स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे को भी बढ़ाएगा और मेडिकल स्नातकों और विशेषज्ञों को सीएपीएफ के चिकित्सा संवर्ग में सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा, AIIMS-CAPFIMS Campus” के संचालन के लिए 4354 पद सृजित होने से यह संस्थान रोजगार उपलब्ध कराने की एक बड़ी संभावना भी पैदा करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »