NEW English Version

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ अलीगढ़ नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सौजन्य से अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और महापौर प्रशांत सिंघल की गरिमय उपस्थिति में अलीगढ़ के जवाहर पार्क और अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। सांसद और महापौर ने योगाभ्यास करते हुए योग को अपनी आदत बनाने की अपील शहर वासियों से की। इस अवसर पर अनेकों शहर वासियों ने योग कर अपने जीवन को निरोग बनाने का संकल्प लिया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि योग के माध्यम से ही मानव का जीवन सुखद और शरीर स्वस्थ रहता है, योग ही समाज में शांति की स्थापना करता है। योग के महत्व को जानने और समाज को इसके प्रति संगठित और जागरूक करने के उद्देश्य से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलवाने की भारत की पहल ने विश्व की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा दशम अन्तराष्ट्रीय योग सप्ताह का अलीगढ़ नगर निगम के भव्य शुभारंभ किया है योग सप्ताह 15 से 21 जून के बीच अलीगढ़ नगर निगम का सभी लोगोंयोग को जन-जन तक पहुँचाना लक्ष्य है, योग से ही सुरक्षित अपना भविष्य है।

सांसद सतीश गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह की शुरुआत के अवसर पर सूर्य नमस्कार करते हुए योगाभ्यास करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा योग से भारत अपना, स्वर्णिम इतिहास दोहराएगा सभी नागरिकों को योग को अपनी आदत बनाने की जरूरत है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के शुभारंभ के अवसर जवाहर पार्क में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह नाज़िर संजय सक्सेना पीआरओ अहसान रब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी पीआरओ उमेर इफ्तिखार आदि मौजूद थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »