NEW English Version

शहर विधानसभा को महापौर की सौगात

शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 20 पार्षद करन पक्की सराय वार्ड 56 पार्षद शाहीन सराय रहमान और वार्ड 10 पार्षद अंशू अग्रवाल सराय दीनदयाल में नागरिकों को महापौर प्रशान्त सिंघल के सार्थक प्रयासो से नए मिनी नलकूपों की सौगात मिल गई है इन तीन नए नलकूपों से शहर विधानसभा क्षेत्र के इन क्षेत्रों में लगभग 10000 परिवार को अब शुद्ध जल आसानी से मिल सकेगा। शनिवार को महापौर प्रशांत सिंघल ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शासन जे प्राप्त धनराशि से पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के लिए विधिवत वार्ड 20 वार्ड 56 और वार्ड 10 में जाकर नए मिनी नलकूपों का उद्घाटन किया।

महापौर ने कहा तीन नए मिनी नलकूप  तो एक शुरुआत है शहर में पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जहां-जहां आवश्यकता होगी नगर निगम प्रयास करेगा।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने स्थानीय लोगों को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा वर्तमान पेयजल संकट में अलीगढ़ नगर निगम पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है जन सहभागिता और नागरिकों के सहयोग से आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है अलीगढ़ में नागरिक जन सुविधा प्रभावी बनेगी और हमारा शहर ग्रीन अलीगढ़ क्लीन अलीगढ़ बनेगा।।

इस अवसर पर महापौर के साथ पार्षद नरेंद्र सिंह पुष्पेंद्र सिंह जादौन योगेश सिंघल दिनेश भारद्वाज महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा साथ थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »