NEW English Version

कार्ल्सबर्ग भारत की औरंगाबाद ब्रूअरी को मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस 2023-24 के लिए नेशनल अवॉर्ड में कांस्य पदक मिला

प्रमुख ग्लोबल ब्रेवर कंपनी, कार्ल्सबर्ग भारत की औरंगाबाद में स्थित ब्रूअरी को इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग (आईआरआईएम) द्वारा मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस 2023-24 (विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता 2023-24) में नेशनल अवॉर्ड के तहत प्रतिष्ठित कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है।

इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग इस वर्ष अपने 10वें संस्करण में है। यह विभिन्न इंडस्ट्रीज़ के बीच मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस में सर्वोत्तम प्रथाओं की पहचान करके उन्हें सम्मानित करता है। इसकी चयन प्रक्रिया में आईआरआईएम से प्रमाणित ऑडिटर्स द्वारा गहन रूप से ऑनसाइट असेसमेंट किया जाता है और साथ ही जजेस के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा मूल्यांकन किया जाता है। कार्ल्सबर्ग इंडिया की औरंगाबाद ब्रूअरी को यह मान्यता मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस में उसकी अटूट प्रतिबद्धता और सर्वांगीण प्रदर्शन के एवज में दी गई है।

इस उपलब्धि पर बोलते हुए और अपना आभार व्यक्त करते हुए, संजीव गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट, इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन, ने कहा, “हम औरंगाबाद ब्रुअरी में अथक प्रयासों के लिए अपने सहयोगियों की सराहना करते हैं और जो मान्यता हमें मिली है, उसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं। यह अवॉर्ड हमारे मैन्युफैक्चरिंग स्टैंडर्ड्स और परफॉर्मेंस को लगातार सर्वश्रेष्ठ श्रेणी प्रदान करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

कार्ल्सबर्ग ग्रुप के “बेहतर आज और कल के लिए ब्रूइंग” का उद्देश्य, “टुगेदर टुवार्ड्स जीरो एंड बियॉन्ड” (टीटीजेडएबी) कार्यक्रम के माध्यम से संचालित होता है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) क्षेत्रों में हमारे लक्ष्य और महत्वाकांक्षाएँ शामिल हैं, जैसे जीरो वॉटर वेस्ट, जीरो एक्सीडेंट्स कल्चर, जीरो कार्बन फुटप्रिंट और जीरो पैकेजिंग वेस्ट। ये प्रयास हमारी इस मान्यता की उपलब्धि में बखूबी प्रदर्शित होते हैं। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »