NEW English Version

नगर विकास मंत्री के निर्देश चलेगा 72 घंटे का नाला सफाई अभियान-महापौर और नगर आयुक्त ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा-अधीनस्थों को सौपे दायित्व

72 घंटे निरंतर होगी नालों की सफाई-ज़ोन वाइज़ अधिकारी हुए तैनात-4 पोखलेन, 05 जेसीबी 6 टिपर सहित 200 कर्मचारी रहेंगे मुस्तैद

बुधवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री ए0के शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी नगर निकायों को मानसून को देखते हुए अगले 72 घन्टे सवेंदनशील बताते हुए युद्ध स्तर पर 72 घन्टे निरंतर मशीनों से सभी बड़े नालों की सफ़ाई का अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप ने नगर निगम की तैयारियों से नगर विकास मंत्री को अवगत कराया साथ ही पूर्ण आश्वस्त भी किया कि उनकी मंशा के अनुरूप अगले 72 घंटे निरंतर नालों की सफ़ाई का अभियान नगर निगम चलाएगा।

नगर विकास मंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जवाहर भवन में महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से जलकाल स्वास्थ्य विभाग जल निगम निर्माण विभाग के महततो के साथ समीक्षा करते हुए अगले 72 घन्टे किसी भी दशा में शासन की मंशा अनुसार सभी नालो की सफ़ाई को पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नाला सफाई के लिए अगले 72 घन्टे बेहद महत्वपूर्ण है इस अभियान और मानसून में बारिश रूपी आपदा में नगर निगम के सभी विभागों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है इसमें लापरवाही बरतने वाले अधीनस्थों पर सख़्त कार्यवाई की जाएगा सभी अधीनस्थ अगले 72 घन्टे नालों की सघनता से निगरानी और स्वयं मौजूद रहकर सफ़ाई कराएंगे। 

उन्होंने बताया बरसात से पहले शहर के सभी नालों को साफ करने के लिए अलीगढ़ नगर निगम युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है साफ किए गए नालो की निगरानी व 72 घन्टे नाला सफाई अभियान के लिए वार्ड वाइज अधिकारी नामित किए गए हैं जो नाला सफाई की समीक्षा निरीक्षण और भौतिक सत्यापन करने के लिए उत्तरदाई होंगे*

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा आने वाले 3 दिन यानी 72 घन्टे मानसून की दृष्टि से बेहद सवेंदनशील है जल भराव के दृष्टिकोण से 4 एरिया रामघाट रोड गूलर रोड मैरिस रोड शाहजमाल महत्वपूर्ण है इन पॉइंट को लिंक करने वाले नालों पर 72 घन्टे नाला सफ़ाई अभियान को चलाकर शहर वासियों के सामने नज़ीर बनाई जाएगी।

समीक्षा बैठक अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सीटीओ अशोक सिंह जीएम जल अनवर ख़्वाजा अधिशासी अभियंता अजय राम पंकज रंजन सहित एसएफआई अवर अभियंता अर्बन कंपनी आदि के लोग मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »